कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में सुनवाई टली
अयोध्या। कचहरी सीरियल ब्लास्ट केस में एटीएस के एपीओ के अनुपस्थित रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी, अब इसमें अगली पेशी 19 मार्च नियत की गई है।
एडीजीसी विजय कुमार ओझा ने बताया कि मंगलवार को कचहरी सीरियल ब्लास्ट की पेशी थी। सुरक्षा कारणों से इसकी पेशी मंडल कारागार में होती है।
वहां की विशेष अदालत में अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार के समक्ष तीनों आरोपियों सज्जाद उर रहमान, तारिक कासमी, मोहम्मद अख्तर उर्फ तारिक को पेश किया गया।
आरोपी तारिक कासमी की ओर से बहस हो रही है। एटीएस के एपीओ अतुल गुजराल के कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से मामले की कार्यवाही टाल दी गई।