फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती कर 1.29 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर दोस्ती कर 1.29 लाख ठगे
विज्ञापन



बाराबंकी। खुद को विदेशी बताने वाली एक युवती ने एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती करके 1.29 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ला निवासी विनय शंकर शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 28 जुलाई को फेसबुक पर इराक की एक युवती से उनकी दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती ने खुद को इराक की आर्मी की अफसर बताया था। युवती ने विनय से कहा कि वह भारत में बसना चाहती है और बताया कि उसके पास 4.6 मिलियन डॉलर हैं। इनमें से आधे वह उन्हें दे देगी।


इसके बाद युवती ने विनय से कुछ भारतीय करेंसी भेजने को कहा। इस पर विनय ने युवती के खाते में एक लाख 29 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।


कुछ दिनों बाद ठगी का एहसास होने पर विनय ने कोतवाली में तहरीर दी। एएसपी दिगंबर कुशवाहा का कहना है कि, मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें