पक्का घाट मोहल्ले में छेड़छाड़ को लेकर परिवार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बागपत के पक्का घाट मोहल्ले में शुक्रवार को शाम के समय पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ की। परिजनों ने आरोपी के परिजनों से मामले की शिकायत की तो पांच-छह लोगों ने घर पर हमला बोला। घर पर पथराव किया और कांच की बोतलें भी बरसाई। इसमें जावेद, उसका भाई परवेज, भाभी मोहसिना व बहन घायल हो गए। घायलों ने कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। देर रात पुलिस ने आमिर, दिलशाद, कासिम, मोहम्मद और राहिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा।