फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, मची अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉलेज में छात्रों के दो गुट भिड़े
विज्ञापन

त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। श्री बैजनाथ इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। इससे कॉलेज में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। किसी के द्वारा पुलिस को तहरीर नहीं देने के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

लोनीकटरा थाना क्षेत्र स्थित श्री बैजनाथ इंटर कॉलेज में सोमवार को छुट्टी होने पर छात्रों के दो गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इससे कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। प्रधानाचार्य व शिक्षकों के बीचबचाव करने पर भी मामला शांत नहीं होने पर सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। प्रधानाचार्य दिनेश वर्मा ने बताया कि, ग्यारहवीं कक्षा के छात्र ककरी गांव निवासी शिवम यादव व बेलहरी निवासी छात्र अभिषेक में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर विवाद हो गया था। इसके चलते कॉलेज में छुट्टी होने ही दोनों के समर्थक जुट गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में किसी को भी अधिक चोट नहीं आई है। थाना प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि, छात्रों में आपसी विवाद में मारपीट हुई थी। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है। इस वजह से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें