फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग से सरेराह 10 का माल लूटा

Wed, 14 Dec 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने दरियाबाद से सामान लेकर लौट रहे दिव्यांग से 10 हजार का सामान व नकदी लूट ली। पीड़ित ने 100 नंबर पर शिकायत की लेकिन दो घंटे बाद भी कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रोहिलानगर निवासी दिव्यांग बजरंगी गांव में ही दुकान चलाता है। बुधवार शाम अपनी ट्राईसाइकिल से दस हजार रुपये लेकर दरियाबाद बाजार गया था। वहां से दुकान का सामान खरीदारी कर लौट रहा था कि गांव के पास ही करीब आठ बजे दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने उसे रोक लिया और सामान लूट लिया।

उसके बाद बचे हुए साठ रुपये भी लूट कर भाग निकले। पीड़ित बजरंगी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी लेकिन करीब दो घंटे बाद तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसओ दरियाबाद जितेंद्र सिंह का कहना है कि लूट का आरोप गलत है। प्रथम दृष्टया रंजिश का मामला प्रतीत होता है। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें