फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। ग्राम चक काजीपुर में शारदा नहर किनारे संदिग्ध हालात में एक युवक बेहोश मिला। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की हत्या किए जाने की आशंका परिजन व ग्रामीण जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर मिलते परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम चक काजीपुर निवासी अमन वर्मा (34) पुत्र हनुमान प्रसाद ने दूसरे धर्म की युवती से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से फतेहपुर कस्बा के मोहल्ला बॉस ताली में अपनी पत्नी के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्राम चक काजीपुर के पास शारदा नहर के पास बेहोश अवस्था में पड़ा हुआ। ग्रामीणों ने उसे पहले निजी चिकित्सक के यहां ले गए। फिर वहां से सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
पिता ने घर से किया था बेदखल
चक काजीपुर निवासी अमन ने कस्बा विशुनपुर में एक दूसरे धर्म की युवती से करीब डेढ़ वर्ष पूर्व कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों को भनक तक नहीं लगी। छह माह पूर्व वह युवती को उसके घर से लेकर चला गया था। तब से वह कस्बे के मोहल्ला बॉस ताली में रहता था। जिसके एक तीन माह का पुत्र भी है। मृतक के पिता ने बताया कि लोक लाज के डर से अमन को चल अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था। किन कारणों से उसकी मौत हुई इसका कोई पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें