फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शातिरों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। नकबजनी व चोरी से अर्जित की गई तीन शातिरों की 20 लाख रुपये की संपत्ति शुक्रवार को पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने जब्त कर दी। इन शातिरों पर दो माह पहले सुबेहा थाने में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कर उनके मकान कुर्क किए गए थे।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर शुक्रवार को तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी व थानाध्यक्ष शिवनारायन सिंह की संयुक्त टीम भारी पुलिस बल के साथ सुबेहा थाने के ठकुराइन पुरवा मजरे कोलवा गांव निवासी शातिर व गैंग लीडर रामबरन उसके भाई राजकरन व मुकेश पासी के घर पहुंची। यहां मुनादी कराने के बाद प्रशासन की टीम ने नकबजनी व चोरी से अर्जित की गई रामबरन की पांच लाख 48 हजार रुपये कीमत की भूमि व बैंक खाते में जमा 28729 रुपये जब्त किए।
वहीं उसके भाई राजकरन की आठ लाख 77 हजार रुपये कीमत की चल व अचल संपत्ति जब्त की। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली, भूसा मशीन, रोटावेटर, भूमि व बैंक खाते में जमा रकम शामिल है। वहीं मुकेश की आठ लाख 24 हजार रुपये की भूमि कुर्क की गई। जब्त की गई संपत्ति तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी के सुपुर्द की गई। गैंगस्टर के आरोपी रामबरन पर विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी व मारपीट के 14, उसके भाई राजकरन पर 13 और मुकेश पर नौ आपराधिक मामले बाराबंकी व अमेठी जिले में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें