फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबला-पतला व काला दूल्हा देख दुलहन ने किया शादी से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। जयमाल के मंडप में दुबला-पतला व काला दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। कन्या पक्ष के लोगों ने विवाह के इंतजाम में हुए खर्च की मांग करते हुए दूल्हे को बंधक बना लिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को छुड़वाने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया। वहां दूल्हे के भाई की तहरीर पर दुल्हन व उसके माता-पिता पर बंधन बनाने व धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

जैदपुर थाना क्षेत्र के गोछौरा मजरे पनिहल गांव में बृहस्पतिवार को शहर के फैजुल्लागंज से बरात आई थी। चारों तरफ खुशी का माहौल था। तो बराती नाश्ता-पानी कर रहे थे। इस दौरान दूल्हा मंडप में बैठा था। दूल्हा दुबला-पतला व काला देखकर दुल्हन ने विवाह करने से इन्कार कर दिया। इस पर दुल्हन की मां व भाई ने विवाह में खर्च किए रुपये चुकाने के लिए दूल्हे को जबरन रोक लिया।
वर पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना जैदपुर पुलिस को दी। इस पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को छुड़ाने के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के भाई की तहरीर पर दुल्हन उसकी मां व भाई पर बंधक बनाने व धोखा देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें