फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से गायब युवक का तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरतगंज (बाराबंकी)। घर से निकला युवक शुक्रवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में गुम हो गया था। जिसका शव चौथे दिन कस्बे स्थित तालाब में मिला है। पूर्व में ही तालाब में किसी के डूबने की आशंका परिजन व कस्बावासियों ने व्यक्त की थी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर जांच शुरू की है। परिजनों ने एक मिस्त्री पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हृदयपुर मजरे दौलतपुर निवासी परशुराम (25) पुत्र देशराज बीते शुक्रवार को घर से सूरतगंज कस्बे के एक मिस्त्री की दुकान पर इंजन की मरम्मत के लिए निकला था। देर शाम उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो सूरतगंज कस्बे के मिस्त्री की दुकान पर उसकी चप्पल, साइकिल व इंजन के पार्ट्स रखे मिले थे।
मां शोभावती के पूछने पर मिस्त्री ने बताया कि युवक शराब के नशे में धुत था और सब कुछ यहीं पर छोड़कर कहीं चला गया था। मां ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। इधर शुक्रवार रात तालाब में किसी के डूबने व युवक के गुम होने की चर्चा तेज देख चौकी इंचार्ज ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तालाब में खोजबीन तो कराईं लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को चौथे दिन परशुराम का शव तालाब में उतराता दिखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर मां शोभावती ने मिस्त्री पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि मां ने हत्या का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें