फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में मिले दो युवकों के शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से लापता एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में मिला तो दोस्तों के साथ एयरपोर्ट गए दूसरे युवक का शव कार समेत गहरे गड्ढे में मिला। दोनों मामलों में परिवारीजनों ने हत्या को आत्महत्या का रूप देने की शिकायत पुलिस से की है। हालांकि पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पहली घटना फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर मजरे असोहना गांव की है। यहां का निवासी प्रेमपाल चार दिन से घर से लापता हो गया था। इसके बाद से परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह प्रेमपाल का शव गांव के बाहर करौंदिया तालाब में उतरता मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिवारीजनों को दी तो हड़कंप मच गया।
आननफानन पहुंचे परिवारीजनों ने शिनाख्त के बाद हत्या का आरोप लगा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव को तालाब से बाहर निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल संजय मौर्य का कहना है कि प्रेमपाल शराब का आदी था। उसकी नशे की हालत में तालाब में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के भगौली मार्ग स्थित कसियापुर रेलवे क्रॉसिंग की है। यहां पर बृहस्पतिवार की देर रात सड़क हादसे में कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी विनोद उर्फ पप्पू वर्मा का बेटा राज वर्मा अपने मित्र लकी व सुहेल के साथ लखनऊ एयरपोर्ट गया था। जहां उसे दोस्त के रिश्तेदार को लेकर वापस बिहुरा में छोड़ा। इसके बाद वापस घर लौट रहा था।
इसी दौरान कसियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उसकी तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें राज की मौत हो गई। पिता पप्पू ने पुलिस को दी तहरीर में बेटे की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। कोतवाल संजय मौर्य ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। एएसपी उत्तरी पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि दोनों युवकों की मौत सड़क हादसों में हुई है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें