फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी)। घर में कमरे के अंदर फंदे से एक विवाहिता का शव शुक्रवार की सुबह लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मौके के हालत देख ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास व ननद समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घटना देवा कोतवाली के पटना गांव की है। शुक्रवार को गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के नजीर पुरवा निवासी विवाहिता के भाई देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी बहन कल्पना सिंह उर्फ रुचि सिंह का विवाह चार साल पहले पटना गांव निवासी अधिवक्ता विनय के साथ हुआ था।
उसके बाद दहेज की मांग को लेकर ससुराल वाले अक्सर उसकी बहन को परेशान करते थे। शुक्रवार को बहन का शव फंदे से लटके होने की सूचना मिली। जिस पर वह पहुंचा तो घर के लोग भाग गए थे। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बहनोई विनय सिंह, सास पुष्पा सिंह, नंद लवी सिंह, दादी व अशोक सिंह पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी। प्रथमदृष्टया मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। वहीं इस मामले की जांच सीओ सिटी सीमा यादव द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें