सिद्धौर (बाराबंकी)। असंद्रा थाना क्षेत्र के गंगवाई ब्रहम्नान गांव में चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसमें 15 लोग जख्मी हो गए। दोनों पक्षों ने इसकी शिकायत की है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के गंगवाल ब्रह्नान गांव निवासी मकसूद अहमद और राम सिंह रावत के मध्य पंचायत चुनाव में वादविवाद हुआ था। उसी रंजिश के चलते मंगलवार को दोनों पक्ष फिर आमने-सामने हो गए। पहला पक्ष राम सिंह रावत, मोल्हे रावत, सीताराम, प्रमोद, रेनू, शिव देवी, शिव भोली व दूसरे पक्ष से मकसूद अहमद, सहवान अली, मतीन, महमूद, अब्दुल कादिर, जुलेखा, अफरोज बानो, अफसर जहां व सलमा जख्मी हो गईं।
पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सिद्धौर चौकी प्रभारी रूपेंद्र मिश्रा का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज कर घायलों को सीएससी सिद्धौर भेजा गया है।