फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे युवक के साथ पत्नी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। अपने घर के अंदर दूसरे युवक के साथ रंगरेलिया मना रही एक विवाहिता को उसके पति ने रंगेहाथों पकड़ लिया। मामला सामने आने के बाद काफी शोरशराबा भी हुआ। इसके बाद परिवारीजनों ने महिला के प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मामला थाना जहांगीराबाद इलाके के एक गांव का है। यहां के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना देकर बताया कि उसके गांव का ही एक युवक रात में घर के अंदर घुस आया और वह उसकी पत्नी को लेकर दूसरे कमरे में चला गया। इस बीच जब पति को शक हुआ तो उसने कमरे में जाकर देखा तो उसकी पत्नी दूसरे युवक के साथ अस्तव्यस्त हालत में मिली।
इसके बाद शोर मचने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इस बीच मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में ले गई है। एसओ दर्शन यादव ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें