फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की आत्महत्या करने की फर्जी सूचना से हलकान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर (बाराबंकी)। महिला की आत्महत्या करने की फर्जी सूचना से पुलिस परेशान रही। घर का दरवाजा तोड़ पुलिस ने महिला को बाहर निकाला। उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैतनगर ले गई। स्वस्थ होने की सूचना के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने महिला को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामला कस्बे के मोहल्ला सरावगी का है। यहां पर नागापुर गांववासी नसीम अहमद सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसकी पत्नी शमा बानो अपने देवर तौफीक के साथ रहती है। मंगलवार को उन दोनों में विवाद हो गया। बृहस्पतिवार सुबह महिला ने 112 पर पुलिस को जहर खाकर आत्महत्या करने की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खटखटाया पर जवाब नहीं आया। काफी मुश्किल से तोड़कर पुलिस घर में घुसी तो महिला कमरे में चुपचाप लेटी थी। पुलिस उसे हिरासत में लेकर सीएचसी ले गई। जहां वह स्वस्थ मिली। प्रभारी निरीक्षक नारद मुनि सिंह ने बताया की महिला को घरवालों के साथ भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें