फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सरयू नदी के संजय सेतु पर बढ़ीं दरारें, वाहनों को खतरा

Sun, 22 Feb 2026 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
संजय सेतु पर पड़ी खतराक दरार।
विज्ञापन
गणेशपुर। गोंडा-बहराइच जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संजय सेतु की दरारें बढ़ती जा रही हैं। इससे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। सरयू नदी पर बना यह पुल लगभग 41 वर्ष पुराना है।
विज्ञापन

पुल की चौदहवीं कोठी के जॉइंटर में लगभग नाै इंच का बड़ा गैप बन गया है। लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाने पड़ते हैं। इस स्थिति के कारण वाहनों के आपस में टकराने का गंभीर खतरा बना रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने लगभग एक वर्ष पहले पुल के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाए थे। हालांकि, वे स्पीड ब्रेकर भी अब लगभग पूरी तरह से उखड़ चुके हैं और अपनी उपयोगिता खो चुके हैं। पुल की मरम्मत के लिए आवश्यक सामान एक कंपनी द्वारा पुल के पास एकत्रित कर लिया गया है। परंतु, मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए अभी तक संबंधित विभाग से अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें