फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी समेत 25 सौ को लगाई गई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना खात्मे को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक समेत करीब 2500 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर ने अस्पतालों में पहुंच वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीका लगवाने के लिए अस्पतालों में लोगों की जहां लाइन लगी रही वहीं निजी अस्पतालों में पहुंचे लोगों ने पैसा देकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई। इस दौरान सीएमओ द्वारा नामित नोडल अधिकारियों ने अस्पतालों का निरीक्षण कर टीकाकरण की स्थिति का हाल देखा और मौके पर मौजूद लोगों को आवश्यक निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. राजीव सिंह के साथ पुलिस लाइन स्थित अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने कोरोना का टीका लगवाया। इस दौरान एसपी ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए सभी को कोरोना का टीका जरुर लगवाना चाहिए। टीका लगवाने के बाद मुझे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई और मैं खुद को काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं। इसके अलावा जिला अस्पताल पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्यांशु पटेल और एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई।
विज्ञापन

दोनों अधिकारियों ने कहा कि यह टीका देशी है और देश के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित किया गया है। इसलिए यह पूरी तरह से सुरक्षित है। टीके को लेकर यदि किसी के मन में कोई भ्रम हो तो वह पूरी तरह से निकाल दें। क्योंकि आज हमने दूसरी डोज लगवाई और हम लोग खुद को पहले से ज्यादा बेहतर महसूस कर रहे हैं। शुक्रवार को टीकाकरण के लिए जिले के 25 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया जिनके माध्यम से 2561 लोगों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 6 निजी अस्पतालों में 263 लोगों ने पैसा देकर कोरोना का टीका लगवाया।
इन अस्पतालों को बनाया गया टीकाकरण केंद्र
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, पुलिस लाइन अस्पताल, पीएसी अस्पताल, सीएचसी रामसनेहीघाट, सतरिख, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, जाटा बरौली, बड़ागांव, दरियाबाद, सिरौलीगौसपुर, देवा, निंदूरा, रामनगर, सूरतगंज, फतेहपुर टिकैतनगर के अलावा निजी अस्पतालों में सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल, गदिया स्थित मेयो अस्पताल, आस्था हास्पिटल, आहूजा नर्सिंगहोम, जैन नर्सिंगहोम और शेरवुड हॉस्पिटल शामिल हैं।
जिले में शुक्रवार को 2885 लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 2561 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान कई लोगों ने अस्पतालों में पहुंच वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगवाई। टीकाकरण को लेकर कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें