फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे चरण में 2800 कोरोना योद्वाओं को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। कोरोना के खात्मे के लिए शुरू हुए टीकाकरण अभियान के चौथे चरण में टीका लगवाने वालों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों में बृहस्पतिवार को गजब का उत्साह दिखाई दिया। चिकित्सकों से लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इस दौरान बूथों पर टीका लगवाने वालों का उत्साहवर्धन करने के अधिकारियों से लेकर चिकित्सक तक मौजूद रहे। शाम तक 2828 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बृहस्पतिवार को 3262 में 2828 को कोरोना का टीका लगाया गया। इनमें 2162 महिलाएं और 666 पुरुष शामिल हैं। सीएचसी बड़ागांव में डॉ. संजीव कुमार ने कोरोना का पहला टीका लगवाया। इसके अलावा फतेहपुर सीएचसी पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुशीला देवी तो त्रिवेदीगंज सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट शैलेंद्र श्रीवास्तव और दिलीप चक्रवर्ती को कोरोना का पहला टीका लगाकर अभियान की शुरूआत की गई।
इसी प्रकार सीएचसी देवा में तैनात यहां के अधीक्षक डॉ. कैलाश शास्त्री ने कोरोना का पहला टीका लगवाकर अभियान का शुुुुभारंभ किया। टीका लगवाने वालों की बूथों पर संख्या आम दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को काफी ज्यादा दिखाई दी। क्योंकि लोगों के मन में कोरोना टीका को लेकर जो भय था वह पूरी तरह से दूर हो चुका था।
विज्ञापन

तीन चरणों में आठ हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है लेकिन किसी को इस टीके से कोई दिक्कत नहीं हुई। सीएमओ ने जिला महिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी बड़ागांव, सतरिख और सिद्धौर का निरीक्षण किया और टीका लगवाने वालों का उत्साहवर्धन किया।
आज तीन केंद्रों पर फ्रंट लाइन वर्कर को लगेगा टीका
फ्रंट लाइन वर्कर को शुक्रवार को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए जिला अस्पताल, पीएसी और पुलिस लाइन को टीकाकरण केंद्र बनाया गया हैं। जिनके माध्यम से पहले दिन 850 फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी किए जाने का दावा किया गया है। वहीं सीएमओ ने शाम को पुलिस लाइन पहुंचकर टीकाकरण को लेकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
चौथे चरण में 2828 कर्मियों को कोरोना का टीका लगाया गया है। कई स्थानों का मेरे द्वारा निरीक्षण किया गया। सभी जगहों पर टीकाकरण का कार्य सुचारु होते पाया गया।
विज्ञापन

-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें