फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की उठान न करने वाली आठ राइस मिलों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। क्रय केंद्रों पर करीब 12 हजार एमटी धान डंप पड़ा हुआ है लेकिन मिलर्स इसकी उठान नहीं कर रहे हैं। जिससे धान में घुन लगने लगा है और इसका वजन भी घटता जा रहा है। मिलर्स द्वारा बरती जा रही इस लापरवाही को विभाग ने गंभीरता से लेते हुए ऐसे आठ राइस मिल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक करीब 1 लाख 54 हजार एमटी धान की खरीद सरकारी केंद्रों के माध्यम से की जा चुकी है। लेकिन धान की उठान में सबसे खराब स्थिति नवीन मंडी की है। यहां के दोनों कांटों पर 12 हजार एमटी से अधिक धान डंप पड़ा है जिसकी उठान संबद्ध राइस मिलर्स नहीं कर रहे हैं।
यहां तक कई बार कहने के बाद भी ये कुछ सुनने को तैयार नहीं है। केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि जिन मिलों को धान कुटाई के लिए अटैच किया गया है उनमें जेआर इंडस्ट्रीज, बिंद्रा राइस इंडस्ट्रीज, फतेह राइस इंडस्ट्रीज, उदय राइस इंडस्ट्रीज, एसएस राइस मिल आदि की मनमानी चरम पर हैं।
विज्ञापन

ये लोग न तो केंद्र प्रभारियों का फोन उठा रहे हैं और न ही केंद्रों से भेजे गए धान लदे ट्रकों को ही अनलोड किया जा रहा हैं। धान की उठान न होने से ये जहां खराब होने लगा है वहीं इसमें घुन भी लग रहा है और इसका वजन भी घटता जा रहा है। लेकिन मिलर्स हैं कि पूरी तरह से मनमानी पर उतर आए हैं। इससे केंद्रों पर लगा धान बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है।
कई-कई दिन तक नहीं अनलोड करते ट्रक
केंद्र प्रभारियों का आरोप है कि मिलों पर कई-कई दिनों तक धान लदे ट्रक खड़े रखे जाते हैं और उन्हें अनलोड नहीं किया जाता है। बताया कि शहर में जेआर, उदय, फतेह आदि राइस मिलों पर कई दिनों से धान लदे ट्रक खड़े हैं लेकिन इनके संचालक न तो धान अनलोड कर रहे हैं और न ही इनमें किसी प्रकार की कार्रवाई किए जाने का भय है।
धान की उठान न करने पर शहर क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आठ राइस मिल संचालकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न दिए जाने पर इनके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि इनकी लापरवाही की वजह से केंद्रों पर लगा धान खराब हो रहा है।
-संतोष कुमार द्विवेदी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
छह केंद्र प्रभारियों को कारण बताओ नोटिस
क्रय केंद्रों पर खरीद गए धान की उठान करा पाने में केंद्र प्रभारियों द्वारा जमकर लापरवाही बरती जा रही है। जिस पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी ने दरियाबाद में तैनात क्रय केंद्र प्रभारी शैलेंद्र कुमार, नवीन मंडी में तैनात केंद्र प्रभारी तरुण मिश्रा और सौरभ श्रीवास्तव, सफदरगंज मंडी में तैनात पवन कुमार अग्रहरि, सिरौलीगौसपुर में तैनात प्रभारी तेजभान सिंह और टिकैतनगर में तैनात क्रय केंद्र प्रभारी पीयूष कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
इसके अलावा समय से वाहन न उपलब्ध करा पाने पर मेसर्स जय मां शारदा रोड लाइंस के संचालक को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें