फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉपियां गायब होने पर छात्रों ने किया हंगामा

Wed, 30 Mar 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज में बुधवार को रिजल्ट दिखाते छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
होम एग्जाम का परिणाम आया तो रिजल्ट देख कक्षा नौ व 11 के छात्र चौंक पड़े। वे परीक्षा में फेल थे। अपनी तैयारी पर भरोसा करने वाले छात्रों ने परीक्षा देने और पूरी कॉपी ठीक से लिखे जाने की बात घर वालों को बताई तो अभिभावक व छात्र अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं के दिखाए जाने की मांग की तो बताया गया उत्तर पुस्तिकाएं गायब हैं। इस पर बुधवार को कई छात्र व उनके अभिभावक फिर से विद्यालय पहुंचे और उन्होंने जमकर हंगामा किया और प्रधानाचार्य से लिखित शिकायत की। ज्ञात हो कि विद्यालय में कक्षा नौ और 11 के 500 छात्र हैं जिनमें 115 छात्र फेल बताए गए हैं।

फेल छात्र कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. एहरार से मिले और शिकायत की कि उन्हें जानबूझ कर फेल किया गया है। विद्यालय आए आशीष कुमार बाजपेयी, रमन वर्मा, विवेक कुमार, सुनील कुमार, राशिद अली, मो. अनीस, मोहित रावत, सचिन कुमार, निर्मल कुमार, अंकित सिंह, मो. नदीम, अवधेश रावत, बलराम, मो. सादाब, मो. नफीस व इमरान अली आदि ने बताया कि वह सभी कक्षा नौ व ग्यारह के छात्र हैं।
विज्ञापन


बताया कि सभी को परीक्षा में फेल कर दिया गया है। जब वह विद्यालय पहुंचे और कॉपी दिखाए जाने की मांग की तो बताया कि गया उत्तर पुस्तिकाएं गायब हैं। छात्रों ने बताया कि उन सभी ने परीक्षा दी है और कॉपियां भी पूरी लिखी हैं। ऐसे में वह फेल नहीं हो सकते। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा के पहले ही शिक्षक कहा करते थे प्रवेश अधिक हो गए हैं।

इस बार हर कक्षा से सिर्फ 40-40 बच्चों को ही पास किया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि अपनी गलती छिपाने के लिए कॉलेज में फिर से परीक्षा कराई जा रही है। छात्रों ने इस संबंध में प्रधानाचार्य मो. एहरार से शिकायत कर न्याय दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


छात्रों के साथ नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। जल्द ही इस मामले में फैसला लिया जाएगा। - मो. एहरार, प्रधानाचार्य अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें