बाराबंकी शहर का विहंगम दृृश्य (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला
शहर को चमकाने के लिए नगर पालिका बोर्ड लगभग 55 करोड़ का बजट पास किया है। इस बजट में नगर पालिका में शामिल नौ नई ग्राम पंचायतों के विकास पर खास जोर रहेगा। नगर पालिका परिषद में बुधवार को बोर्ड की बैठक की गई।
हंगामेदार बैठक में शहर के विकास के लिए अगामी वर्ष 2016-17 के लिए 55 करोड़ का बजट पास हुआ है। इस बजट से नगर पालिका सीमा विस्तार के बाद शहरी क्षेत्र में शामिल हुए इलाके में भी विकास कार्य कराए जाएंगे।
पिछले वित्तीय वर्ष में जहां नगर पालिका का बजट 49 करोड़ था वहीं इस बार इसमें बढ़ोत्तरी होकर 54 करोड़ 80 लाख रुपये तक जा पहुंचा है। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव व ईओ एसके सिंह ने की।
बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए 54 करोड़ 80 लाख रुपये का बजट पास किया गया है। बैठक में सभासदों ने अपनी मांगों को लेकर हंगामा भी किया जिसके बाद ईओ व चेयरमैन ने उन्हें समझा-बुझाकर शंात करवाया।