फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन में कंटोल रूम में आई महज 25 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव को लेकर डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में 17 दिन में महज 25 शिकायतें आई। इसमें अधिकांश चुनाव की ड्यूटी कटवाने व आचार संहिता उल्लंघन की है। हालांकि अब तक विभिन्न माध्यम से होने वाले शिकायतों की संख्या पौने सात सौ के करीब है।
विज्ञापन

जिले में विधानसभा चुनाव को पारदर्शी तरीके से संपंन कराने को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। 24 घंटे संचालित किए जा रहे इस कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। आठ-आठ घंटे की ड्यूटी में तीन-तीन कर्मचारी लगाए गए हैं।
जिसमें सुबह छह बजे से अपराह्न दो बजे तक, दो बजे से रात 10 बजे तथा रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक। कंट्रोल रूम का प्रभारी अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शंभूशरण तथा सहायक प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार को बनाया गया है। बृहस्पतिवार की दोपहर कंट्रोल रूम का हाल जाना गया तो यहां पर तीनों कर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें