फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: एक किमी लंबे ओवरब्रिज का निर्माण शुरू

Fri, 31 Jan 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दरियाबाद रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए सेतु निगम ने लगाया बोर्ड।  -संवाद
विज्ञापन
बाराबंकी। राजधानी लखनऊ से रामनगरी अयोध्या जाने वाले रेलमार्ग स्थित दरियाबाद में बनी क्रॉसिंग पर एक किमी लंबे ओवरब्रिज के निर्माण का श्री गणेश हो गया। शिलान्यास के 15 माह बाद सेतु निगम ने यहां स्ट्रक्चर तैयार करने के लिए लोहा व अन्य सामग्री लानी शुरू कर दी है। काम शुरू होने का बोर्ड लग गया है।
विज्ञापन


रामसनेहीघाट तहसील मुख्यालय से दरियाबाद जाने वाली मुख्य सड़क पर दरियाबाद थाने के पास रेलवे क्रॉसिंग संख्या 156 पड़ती है। लखनऊ-अयोध्या रेलमार्ग पर हर घंटे करीब छह से सात ट्रेनें गुजरती हैं। इस कारण 24 घंटे में क्रॉसिंग का फाटक करीब 150 से अधिक बार बंद करना पड़ता है।

तहसील व दो ब्लॉकों का मार्ग होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। एंबुलेंस तक फंस जाती है। दरियाबाद के विधायक व खाद्य रसद एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने यहां ओवरब्रिज का प्रस्ताव रखा था।नवंबर 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


76 करोड़ रुपये के एस्टीमेट पर 44.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। 22 नवंबर 2023 को प्रभारी मंत्री के रूप में जितिन प्रसाद ने शिलान्यास किया था। यह पुल बनने से रामनगर, सिरौलीगौसपुर, हैदरगढ़ तक के लोगाें को आसानी होगी। साथ ही सड़क के दोनों ओर 120 से अधिक गांवों के लोग आसान सफर कर सकेंगे। पांच लाख की आबादी को इस पुल का लाभ मिलेगा।


रेल यातायात भी होगा निर्बाध
यह ओवरब्रिज दरियाबाद क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। पुल बनने से रोजाना हजारों विद्यार्थियों के साथ लाेगों को जाम में खड़ा नहीं रहना पड़ेगा। रेल यातायात भी निर्बाध रहेगा। रामनगरी की 84 कोसी परिक्रमा में शामिल होने के लिए रामभक्त इस मार्ग से सुगमता से जा सकेंगे।
विज्ञापन

- सतीशचंद्र शर्मा, राज्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें