बाराबंकी। जिले में शुक्रवार को भी भीषण ठंड का सितम जारी रहा। बर्फीली हवा ने लोगों को फिर कंपाया। शीतलहरी चलने से गलन भरी ठंड बढ़ गई है। भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिन में निकली धूप भी ठंड और गलन से राहत नहीं दिला पाई। शाम होते ही गलन भरी ठंड होने लगी।
शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रही। सुबह हो रही गलन भरी ठंड से लोग शुक्रवार को भी बेहाल रहे। बर्फीली हवा चलने से गलन बढ़ गई है। कड़ाके की ठंड ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। दिन में धूप तो निकली लेकिन वह भी लोगों को ठंड से राहत नहीं दिला सकी। इतनी ठंड होने के बाद भी कई स्थानों पर अलाव नहीं जलवाए जा सके हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी ठंड से राहत मिलने आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। वहीं अपर जिलाधिकारी संदीप गुप्ता का कहना है कि लोगों को ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह पर अलाव जलवाए जा रहे हैं।