फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: सीएमओ को गैरहाजिर मिले सीएचसी अधीक्षक

Fri, 10 Jan 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
सीएचसी रामनगर का निरीक्षण करते सीएमओ अवधेश यादव।  -संवाद
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। सीएमओ ने बृहस्पतिवार को सीएचसी रामनगर समेत तीन अस्पतालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक के अलावा एक डॉक्टर और पांच कर्मचारी बिना सूचना के गैरहाजिर मिले। इस पर सभी का एक दिन का वेतन काटते हुए जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने सीएचसी की बदहाल सेवाओं और सीएचसी अधीक्षक के गैरहाजिर रहने की खबर पहले ही प्रकाशित कर चुका है। सीएमओ द्वारा किए गए निरीक्षण में इसकी पुष्टि भी हो गई कि यहां तैनात अधीक्षक के आने का कोई समय तय नहीं है।

रामनगर सीएचसी में पिछले एक महीनों से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हैं। स्थिति ऐसी है कि मरीजों की सुविधा के लिए भेजी गई अल्ट्रासाउंड व ईसीजी मशीन कमरे में बंद पड़ी हैं। सीएचसी की अव्यवस्था पर अमर उजाला ने बुधवार के अंक में कमरे में अल्ट्रासाउंड व ईसीजी मशीनें बंद, जांच ठप... शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉ. अवधेश यादव अस्पताल का निरीक्षण किया। सबसे पहले चिकित्सा अधीक्षक कक्ष में पहुंच कर उपस्थिति रजिस्टर देखा। उपस्थिति रजिस्टर में डॉक्टरों सहित अन्य मेडिकल स्टाफ की अनुपस्थित देख दंग रह गए। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मुकुंद पटेल, डॉ. अमनदीप, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार, नितिन शंकर, विभा पांडेय गैरहाजिर मिले।

इसके बाद सीएमओ ने एक्सरे रूम का हाल देखा, वहां मौजूद टेक्नीशियन से फिल्म न होने की दशा में मरीजों के व्हाट्सएप पर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कार्यालय में ताला लटकता मिला और शौचालय के पास गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई।

वार्ड में खिड़कियों के टूटे शीशे देख बदलवाने के निर्देश दिए। सीएमओ ने ओपीडी में मौजूद डॉ. स्वप्निल सिंह को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। इसके बाद सीएचसी सआदतगंज का निरीक्षण किया। यहां तैनात संतोष कुमार और संध्या वर्मा बिना सूचना अनुपस्थित मिले। इसके अलावा सीएमओ ने पीएचसी सफदरगंज का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर कमलेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें