फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी पर जल्द मिलेगी एक्सरे की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। लखनऊ से बहराइच जाते समय प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह शनिवार को रामनगर सीएचसी पहुंच गए। मंत्री को सीएचसी पर देख अधिकारियों व कर्मचारियों तक में हड़कंप मच गया। मंत्री ने अस्पताल का निरीक्षण किया। लोगों की मांग पर कहा कि सीएचसी पर बहुत जल्द एक्स-रे की सुविधा शुरू कराई जाएगी। इससे मरीजों को उपचार में सुविधा होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह शनिवार सुबह करीब सवा आठ बजे सीएचसी रामनगर पहुंचे। सीएचसी अधीक्षक के साथ कर्मचारी अस्पताल में मौजूद थे। मंत्री ने उनके साथ अस्पताल परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने ओपीडी, वार्ड तथा औषधि वितरण कक्ष का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों ने एक्स-रे की सुविधा नहीं मिल पाने की शिकायत की। मंत्री ने कहा कि जल्द ही सीएचसी पर भी एक्स-रे की सुविधा मिलने लगेगी। इससे मरीजों को एक्सरे के लिए जिला अस्पताल या निजी पैथालॉजी जाने से निजात मिल सकेगी। लोगों की शिकायत पर मंत्री ने अस्पताल की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. जेता सिंह, डॉ. राजाराम, डॉ. राजीव दीक्षित, डॉ. ज्ञानेन्द्र भारती, रामानुज सिंह, प्रदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें