फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ और कोरोना पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का क्रम जारी है। शनिवार देर रात आई जांच रिपोर्ट में हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज और सदर क्षेत्र में नौ और कोरोना पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पीड़ितों को उपचार के लिए हिंद अस्पताल भेजे प्रोटोकॉल के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासन के मुताबिक हैदरगढ़ क्षेत्र में दो, त्रिवेदीगंज क्षेत्र में छह और सदर तहसील क्षेत्र में एक कोरोना पॉजिटिव केस पाया गया। जिले में चार-पांच दिन से लगातार कोरोना के केस मिल रहे हैं। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संक्रमित के घर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए हिंद अस्पताल पहुंचाया। आसपास की सीमाओं को सील कराते हुए सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को शुरू कराया। डीएम डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि देर रात जिले में नौ और कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं।जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें