फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस गांवों में लगा रही चौपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। पुलिस ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टिकैतनगर क्षेत्र के गांवों में पुलिस ने चौपाल लगाकर शिकायतें सुनीं और उनका निस्तारण किया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी के निर्देश पर टिकैतनगर क्षेत्र के गांवों में ‘पुलिस चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर विवादों को मौके पर निस्तारित किया जा रहा है। क्षेत्र के ग्राम खेमापुर बस्तौली, चौकी बारिन बाग व ग्राम खजूरी में ‘पुलिस चौपाल’ का आयोजन किया गया। चौपाल के दौरान प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़ा एकत्र किए जाने का मामला आया। जेसीबी से उसकी सफाई कराने पर आम सहमति बनी। उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री में गंदा पानी भरने की शिकायत पर उसे ठीक कराया गया। ग्राम प्रधान से स्थायी समाधान करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने बताया कि प्रभारी टिकैतनगर की इस पहल को जनपद के अन्य थानों में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें