बाराबंकी। चिनहट-देवा रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार रात पिपिया फैक्ट्री के पास हुआ। बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पहुंचे गदिया चौकी प्रभारी अखण्ड देव मिश्रा ने युवक को गंभीर हालत में देवा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विमलेश (18) निवासी ग्राम भोजपुर थाना सतरिख थाना के रूप में हुई है। युवक को टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि उसके बारे में पता किया जा रहा है।