बाराबंकी। शहर स्थित आरएस मेमोरियल मांटेसरी इंटर कॉलेज और आरएस किड्स केयर स्कूल में बच्चों ने होली उत्सव उल्लास पूर्वक मनाया। संस्थापक आरएस यादव के निर्देशन में फूलों की होली खेलते हुए बच्चों ने राधा-कृष्ण वंदना, होली गीत तथा लोकनृत्य प्रस्तुत किए जिनमें राधा श्याम मिलन चाली..., फाग खेलन में आये हैं..., छलकत हमरी गगरिया ओ कान्हा..., जहां-जहां राधा..., बृज की बहुत प्यारी है होली व रंग... पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। छात्रा अनुष्का, वेदिका, विभा, अवशी, दुर्गा, माही, ईशा, अंशिका, अंजलि, प्रियांशी, काजल, गौरी, गरिमा ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सीमा शुक्ला, पूनम जैसवाल, सुमन चौबै, सरिता मिश्रा, माधुरी, ज्योति, मनोज, डॉ. स्मृति सिंह, सीता, कुसुम, अमिता, प्रियंका मिश्रा, इंदु खरे आदि शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ज्योति गुप्ता, कंचन श्रीवास्तव, दीपमाला श्रीवास्तव व शशि कपूर ने किया। बच्चों ने अपनी माताओं एवं अध्यापिकाओं के साथ अबीर-गुलाल एवं फूलों से जमकर होली खेली।