बाराबंकी। बंकी ब्लॉक के मोहिउद्दीनपुर कोटेदार सुरेश चंद्र ने कार्डधारकों के हिस्से के राशन अनाज से जुड़ी चीनी, चावल और गेहूं को खुले बाजार में बेच दिया। पूर्ति निरीक्षक की जांच में मामला सही पाया गया। इसके आधार पर डीएम की अनुमति के बाद सोमवार को जहांगीराबाद थाने में कोटेदार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। मोहिउद्दीनपुर कोटेदार सुरेश चंद्र की दुकान की पूर्ति निरीक्षक इमरान मंजूर ने 31 जुलाई को जांच की थी। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इस दुकान पर 525 कार्ड हैं जिन्हें अनाज का वितरण कोटेदार द्वारा किया जाता है। जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा महज 32 कार्डधारकों को ही अनाज का वितरण किया गया है। कोटेदार द्वारा करीब 61 क्विंटल गेहूं, 95 क्विंटल चाल और करीब 39 किलाेग्राम चीनी की कालाबाजारी किया जाना पाया गया। जांच के दाैरान स्टॉक में भी कोई अनाज नहीं मिला।
डीएसओ डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक की ओर से जहांगीराबाद थाने में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।