फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अनाज की कालाबाजारी में कोटेदार पर केस

Sun, 28 Sep 2025 07:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। अनाज की कालाबाजारी के मामले में शनिवार को दरियाबाद थाने में स्वयं सहायता समूह पर एक महिला कोटेदार पर केस दर्ज किया गया। डीएसओ द्वारा कराई गई जांच में 235 उक्विंटल अनाज की कालाबाजारी पाई गई जबकि 53 किलो चीनी स्टॉक में अधिक मात्रा में मिली। डीएम की अनुमति कि बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. राकेश कुमार तिवारी ने बताया कि दरियाबाद के ग्राम पंचायत बनगवां में कोटे का संचालन शंकर भगवान स्वयं सहायता समूह की संचालिका राजकुमारी द्वारा किया जाता है। अनाज वितरण के दौरान घटतौली और कार्डधारकों से अभद्र व्यवहार तथा वायरल वीडियो की जांच डीएसओ ने पूर्ति निरीक्षक रामसनेहीघाट योगेश शुक्ला से कराई। जांच में कार्डधारकों ने संचालिका के भाई पर अनाज कम देने और वितरण के दौरान अभद्रता करने तथा तीन किलो की जगह ढाई किलो चीनी देने और 60 रुपया लेने का आरोप लगाया।
कार्डधारकों के बयानों के आधार पर स्टाॅक का सत्यापन किया गया तो मौके पर 97 क्विंटल गेहूं, 137 क्विंटल चावल कम मिला है। जबकि 53 किलो चीनी अधिक मिली है। पूरी रिपोर्ट कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएसओ को भेज दी गई थी। डीएसओ ने बताया कि शनिवार को जिलाधिकारी से मिली अनुमति के बाद कोटेदार पर दरियाबाद थाने में केस दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें