फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्ड में गिरी कार, एक की मौत दो घायल

Fri, 02 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर मुरारपुर मोड के निकट एक जीप की साइड लगने से एक कार पोल से टकराते हुए खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के हाइवे पर शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे आजमगढ़ से लखनऊ एयरपोर्ट जा रही कार को अज्ञात जीप ने साइड मार दी जिसके बाद कार  हाईवे के किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर खड्ड में चली गई। इस हादसे में कार सवार साकिब (23) पुत्र जुमई गांव व थाना फूलपुर आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई।

वही कार पर सवार लगभग फतह (22)पुत्र ऐसान व दानिश (24)पुत्र गयासुद्दीन निवासी सभी फूलपुर आजमगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें