फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से जलमग्न हुई पचास बीघा फसल

विज्ञापन
बाराबंकी। जहांगीराबाद क्षेत्र में ग्राम मिश्रीपुर के पास कटी शारदा सहायक नहर ब्रांच डूबी मेंथा - फोटो : BARABANKI
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। क्षतिग्रस्त पटरियों के चलते शारदा सहायक ब्रांच ग्राम मिश्रीपुर के पास कटने से करीब 50 बीघा मेंथा व गेहूं की फसल डूब गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर दो जेसीबी मशीन लेकर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने पानी के बहाव पर काबू पाया जिससे हजारों बीघा मेंथा की फसल डूबने से बच गईं। खनन माफिया द्वारा चोरी से नहर की पटरियों से बालू का खनन किया जाता है। जिससे पटरियां कमजोर हो जाती हैं और आयेदिन नहर कटती रहती है। जिसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह ग्राम मिश्रीपुर के पास निकली शारदा सहायक नहर ब्रांच की कमजोर पटरी होने के कारण कट गई जिससे मिश्रीपुर के लालजी, मंगल, रामकिशोर, सोनेलाल, रामदीन, दिलीप, कांशीराम, राम सिंह व निगरी के गया प्रसाद की करीब 50 बीघा मेंथा व गेहूं की फसल डूब गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे नहर विभाग के कर्मचारियों ने आननफानन में दो जेसीबी मशीन मंगवाकर पानी के तेज बहाव पर काबू पाया जिससे हजारों बीघा मेंथा की फसल डूबने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें