फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर कटने से 500 बीघा फसल डूबी

Wed, 10 Aug 2016 12:01 AM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यारेपुर गांव के पास प्यारेपुर रजबहा कट गया। दस मीटर कटान से करीब 500 बीघे फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिस स्थान पर नहर कटी थी, उसके पास करीब दस बीघे धान की फसल सिल्ट से पट गई। इससे किसानों को काफी नुकसान हो गया है।
विज्ञापन


कुछ किसानों का आरोप है कि दूर खेत वाले किसानों ने जानबूझ कर नहर काटी है। विकासखंड फतेहपुर के ग्राम प्यारेपुर गांव के पास पुलिया के निकट सोमवार देर रात करीब दस मीटर रजबहा कट गया। नहर कटने की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल सींचपाल को दी।

एक दिन बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। तेज बहाव होने के कारण आसपास के गांवों की करीब 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई। रजबहा प्यारेपुर गांव के निवासी फकीरे के खेत में कटी है। किसानों का कहना है कि नहर कटने की शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कर पानी बंद कराने की मांग की गई।
विज्ञापन


लेकिन अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। पानी का बहाव इतना तेज था कि त्रिलोकपुर-सिहाली मार्ग आधे से ज्यादा कट गया। गांव के प्यारे, रामू, रेशमा, जंगली, बाबू, नत्था, नरेश, सीताराम, जफ्फार व राजाराम आदि का कहना है कि करीब चार गांवों की 500 बीघे से अधिक धान की फसल जलमग्न हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें