फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपाल व कानूनगो पिटाई के मामले में तीन आरोपी भेजे गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। लेखपाल व कानूनगो पिटाई के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एसडीएम के न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बरदरी गांव में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक की ग्राम प्रधान व ग्रामीणों द्वारा पिटाई किए जाने के मामले में तीन आरोपी राकेश कुमार, देशराज व मोहम्मद हारून को गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी न्यायालय में बृहस्पतिवार को पेश किया गया। जहां से तीनों को पंद्रह दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
गत पंद्रह जून को ग्राम बरदरी में प्रधान द्वारा एक चकमार्ग की पटाई कराई जा रही थी। जहां पर हल्का लेखपाल साकेत रावत एवं राजस्व निरीक्षक दीनानाथ यादव मौके पर पहुंचकर काम को रुकवाने का प्रयास किया। जिस पर वहां पर मौजूद प्रधान और ग्रामीणों से नोकझोंक शुरू हो गई। जिससे मामला बढ़ता चला गया और ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

लेखपाल ने गांव के 11 लोगों को नामजद करते हुए करीब 55 पुरुष व महिलाओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। इसके बाद लेखपाल संघ तहसील में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्य बहिष्कार किए हुए थे। उधर प्रधान शिवा मिश्रा ने आरोप लगाया कि उसने उच्च न्यायालय द्वारा 22 जून को स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था किंतु स्थानीय पुलिस ने उसका सम्मान न करते हुए गिरफ्तारी की है। जबकि उप जिलाधिकारी सुरेंद्र पाल विश्वकर्मा का कहना है कि ये आरोपी गांव में विवाद कर रहे थे जिसके चलते यह कार्रवाई हुई है।
युवती का सिर मुड़वाने के मामले में छह और बंदी
फतेहपुर। युवती के सिर मुड़वाने के प्रकरण में पुलिस ने छह अन्य आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है। अब तक इस मामले में 14 आरोपी जेल भेजे जा चुके है। कोतवाली फतेहपुर क्षेत्र के एक गांव में युवती का सिर मुंडवाकर गांव में घुमाया गया था। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के विरुद्ध नामजद केस दर्ज किया था।
पुलिस ने जब युवती से पूछताछ की तो कई अन्य आरोपियों के नाम प्रकाश में आये थे। घटना के दो दिनों में पुलिस ने आठों नामजद आरोपियों को जेल भेज दिया था। कोतवाल संजय मौर्या ने बताया कि बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने कमरूद्दीन, असफाक, इंसानुल, रफी अहमद, शमी व यूनुस को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें