सब्जी ठेला लगाते सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को सब्जी का ठेला लगार विरोध जताया। सराफा व्यापारियों ने धनोखर के समीप सब्जी का ठेला लगाया तथा सब्जी व फल बेच कर केंद्र सरकार के प्रति रोष प्रकट किया।
वहीं हैदरगढ़ में सराफा व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया व एक्साइज कर वापस लेने की मांग की।
सराफा व्यापारियों ने गुरुवार को धनोखर चौराहे के समीप सब्जी व फल का ठेला लगाकर विरोध जताया। कहा कि वित्तमंत्री सराफा व्यापारियोें की जायज मांग व अपनी पार्टी के सांसदों की बात को भी अनसुना कर रहे है। वहीं हैदरगढ़ में शाम को सराफा बाजार में व्यापारी एकत्र हुए और विरोध जताया।
इसके बाद पैदल मार्च शुरू किया जो सब्जीमंडी होते हुए लखनऊ सुल्तानपुर मार्ग पर पहुंचा। व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार अड़ियल रवैये के प्रति नाराजगी जताई। इस मौके पर लाला लक्ष्मी नरायन साहू, हाजी नसीब अली, ननकऊ साहू, प्रमोद सोनी, सौरव अग्रवाल, रोहित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।