फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, पॉलीथिन पर भी कार्रवाई

Wed, 28 Jan 2026 10:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
 नगर पंचायत देवा में अवैध अतिक्रमण ध्वस्त  करता प्रशासन का बुलडोजर।
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले की विभिन्न नगर पंचायतों में अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। देवा में नगर पंचायत ने मजार के आसपास और बाराबंकी रोड पर बने अवैध पक्के निर्माणों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया। पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। दरियाबाद में भी मुख्य तिराहे से सफदरगंज मार्ग तक नाले के ऊपर से और सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

देवा में नगर पंचायत ने बुधवार को अधिशासी अधिकारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान मजार के आसपास और बाराबंकी मार्ग पर बने अवैध पक्के निर्माण, जिनमें जीने और अन्य संरचनाएं शामिल थीं, को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन ने चेतावनी दी है कि दोबारा अतिक्रमण करने पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसी के साथ, पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों से ढाई सौ ग्राम पॉलीथिन जब्त की गई और जुर्माना वसूला गया। दरियाबाद नगर पंचायत की ईओ शीलू अवस्थी ने पुलिस की मौजूदगी में मुख्य तिराहे से सफदरगंज मार्ग पर नाले के ऊपर से और सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने बताया कि दो दुकानों से पॉलीथिन पर जुर्माना किया गया है और अगले बुधवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलेगा।
हैदरगढ़ में फिर हो गया कब्जा
हैदरगढ़ कस्बे में मुख्य मार्ग व फुटपाथ पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा और सड़क तक खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पीडब्लूडी द्वारा पक्के निर्माणों की निशादेही कराकर नोटिस जारी करने के बाद 21 जनवरी को एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल ने नाला व फुटपाथ तक के अतिक्रमण को बुलडोजर से हटवाया था। उन्होंने चेतावनी दी थी कि सड़क की पूरी भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई जाएगी। हालांकि, एक सप्ताह के भीतर ही फुटपाथ पर दोबारा कब्जा हो गया, जिसमें मीट मंडी, जीजीआईसी, बछरावां तिराहा से लेकर त्रिपुला तथा बछरावां मार्ग पर दुकान का सामान और ठेला लगाकर फुटपाथ व नाला तक कब्जा किया गया है। एसडीएम ने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जाएगा और फुटपाथ व नाला पर कब्जा मिलने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें