फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमणकारियों पर गरजा एनएचएआई का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। लखनऊ अयोध्या हाईवे पर सफदरगंज थाना क्षेत्र में हाईवे पर स्थित रसौली, सफदरगंज में एनएचएआई द्वारा शनिवार को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अतिक्रमणकारियों के अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। पल्हरी गांव में हाइवे किनारे स्थित एक फ्लोर मिल की बाउंड्री को गिराया गया। अभियान के दौरान इस दौरान रमेश गुप्ता, संजय गुप्ता राजेन्द्र यादव का मकान भी तोड़ा गया और हाईवे किनारे जमीन पर किए गए कब्जे को हटाया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा नोटिस दिए जाने के बाद बघौरा, उधौली में हाइवे किनारे बनी दुकानें, जो एक सप्ताह पहले ही खाली हो चुकी हैं। वे सभी दुकानदार अपनी अपनी दुकान का सामान घर को उठा ले गए और मकान मालिक अपने ही हाथों से अपनी दुकान तोड़ते हुए दिखाई दिए। दुकानदारों ने बताया कि अब रोजी रोटी पर एक बार फिर संकट खड़ा होने लगा है। काम को पटरी पर लाने में फिर से सालों लग जाएंगे।
एनएचएआई के पेट्रोलिंग अधिकारी गुंजन सिंह ने बताया कि लखनऊ से अयोध्या तक के हाइवे पर हर सौ मीटर पर मानक बदलता है। हाईवे के बीचोंबीच से कम से कम 18 मीटर और अधिक से अधिक 32 मीटर का मानक लिया जा रहा हर जगह का अलग मानक है। सफदरगंज में 30 मीटर लिया गया है। यहां पर जहां पर भी अतिक्रमण पाया गया उसे हटाया जा रहा है।
विज्ञापन

ध्वस्त कराई गई अवैध प्लाटिंग
डीएम द्वारा गठित टीम ने शनिवार को रेंदुआ पल्हरी के निकट शीला पत्नी अवधेश वर्मा, मनोकामनी पत्नी रामलखन निवासी जैनाबाद द्वारा गलत तरीके से कब्जा करके अवैध रुप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। जांच में प्लाटिंग के अवैध पाए जाने पर पुलिस के साथ पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुमित यादव, एएमए संजय कुमार, नायब तहसीलदार केपी सिंह, सुनील शुक्ला, राघवेन्द्र प्रताप की टीम द्वारा बुलडोजर चला अवैध प्लाटिंग को ढहाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें