फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द से जल्द बनवाएं आवास : डीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (बाराबंकी)। रामनगर ब्लॉक के कई गरीब परिवारों के अधूरे सपने गुरुवार को पूरे हो गए। इन्हें मुख्यमंत्री आवास का तोहफा दिया गया। इसके साथ ही डीडीओ ने लाभार्थियों के कच्चेनुमा घर पहुंच कर पक्के आवास के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि आवासों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा करवाएं। इस दौरान लाभार्थियों के चेहरे पर छाई खुशी बता रही थी कि शायद इनका सपना अब पूरा हो गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बरियारपुर में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) लाभार्थी मीरा पत्नी राम तीरथ के आवास का जिला विकास अधिकारी केके सिंह, खंड विकास अधिकारी कमलेश कुमार, ग्राम पंचायत सचिव आस्था सिंह, जेई राजकुमार वर्मा, तकनीकी सहायक अमर सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि अंगज यादव व तमाम ग्रामीणों की मौजूदगी में भूमि पूजन पुरोहित रामकुमार मिश्रा ने कराया।
जिला विकास अधिकारी ने कहा कि कोई भी आवास संबंधित पैसा मांगे तो उसे मत देना, आवास मानक के हिसाब से ही बनवाना है। उन्होंने जल्दी से जल्दी प्रधानमंत्री आवास पूर्ण करवाने का निर्देश ग्राम पंचायत सचिव को दिया। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी हरिचरन लाल, अपर संख्या अधिकारी अक्षयलाल व प्रवेश कुमार ने एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार दुबे के साथ ग्राम पंचायत दतौली, बुधेड़ा, बेरिया, अछेछा, निजामपुर, तिलोकपुर आदि कई गांवों में प्रधानमंत्री आवास की जांच की कि कोई अपात्र व्यक्ति तो प्रधानमंत्री आवास नहीं पा गया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अखिलेश कुमार दुबे ने ग्राम पंचायत अमलोरा में प्रधानमंत्री आवास लाभार्थी सर्वेश कुमार पुत्र बिंद्रा का ले-आउट बनवाया और शीघ्र ही आवास निर्माण शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें