फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नदी पर पुल बनाने की कवायद तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। सरयू नदी पर पुल बनाने की कवायद तेज हो गई है। उप्र सेतु निर्माण निगम के अवर अभियंता ने सर्वे का कार्य शुरू कर दिया है। रिपोर्ट तैयार करने के उद्देश्य से टीम ने हेतमापुर का निरीक्षण किया। यह पुल बनने के बाद दो जिलों तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। रोजाना आवागमन करने वालों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के हेतमापुर में सरयू नदी पर पुल बनाकर दो जिलों की दूरी कम करने के लिए वर्ष 2013 से योजना बनाई जा रही है। सेतु निगम ने करीब 360 करोड़ का स्टीमेट तैयार किया था। कुछ दिन पूर्व ड्रोन कैमरे से पुल के लिए सर्वे भी हो चुका है। सर्वे रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक बार फिर सेतु निगम के अवर अभियंता आरपी सिंह के नेतृत्व टीम ने सर्वे शुरू किया। टीम जिले के हेतमापुर के बाद बहराइच जिले की खुज्जी की ओर सर्वे करेगी। इस पुल के बनने से दो जिलों का जुड़ाव सीधे हो जाएगा। सर्वे दो से तीन दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें