फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki Nagar Nikay: सपा की शीला सिंह संभालेंगी शहर की सरकार, चार नगर पंचायत पर भी सपा जीती

Sun, 14 May 2023 03:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बाराबंकी की नवाबगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा की शीला सिंह ने जीत दर्ज की है। जिले के चार नगर पंचायतों पर भी सपा ने जीत दर्ज की है। दो पर भाजपा जबकि सात पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है।
विज्ञापन
विजयी सपा प्रत्याशी शीला सिंह को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव में नगर पालिका नवाबगंज से समाजवादी पार्टी ने भाजपा को करारी शिकस्त दे दी। यहां सपा की शीला सिंह ने भाजपा की निवर्तमान चेयरमैन शशि श्रीवास्तव को बड़े अंतर से हरा दिया। इसके अलावा नगर पंचायत फतेहपुर, सुबेहा, बेलहरा और सतरिख में भी सपा ने जीत दर्ज की। भाजपा को इस चुनाव में सिर्फ दो सीटों दरियाबाद व सिद्धौर से ही संतोष करना पड़ा। छह नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर दलीय प्रत्याशियों को हराकर निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


शनिवार सुबह आठ बजे से शहर के जीआईसी समेत सभी तहसीलों पर मतगणना शुरू हुई। नगर पालिका नवाबगंज में अध्यक्ष पद पर निवर्तमान चेयरमैन शशि श्रीवास्तव और सपा प्रत्याशी शीला सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। हालांकि, सपा प्रत्याशी ने डाक मतपत्रों में ही बढ़त बना ली थी जो आखिर तक जारी रही। 13 राउंड तक हुई नवाबगंज की मतगणना में शीला सिंह ने 38100 मत प्राप्त कर 15593 के अंतर से जीत दर्ज की। भाजपा की शशि श्रीवास्तव को 22507 मतों से संतोष करना पड़ा। नगर पंचायत फतेहपुर में सपा के इरशाद अहमद को 10333 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी महंत हेमंतदास को 7309 मतों से संतोष करना पड़ा।

सुबेहा में सपा के देवीदीन ने 442 मतों से भाजपा के मनीराम को हराया। बेलहरा में सपा की शबाना खातून को 2404 मत मिले जबकि भाजपा की कमला देवी को 4921 मत मिले। सतरिख से सपा के रेहान कामिल ने 3041 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। राज्यमंत्री सतीश शर्मा के विधान सभा क्षेत्र की टिकैतनगर सीट पर भाजपा के जगदीश प्रसाद गुप्ता ने दोबारा जीत दर्ज की। दरियाबाद से निर्दलीय रुकसाना बानो ने 3865 मत प्राप्त कर भाजपा की संजू जायसवाल पर जीत दर्ज की। नवगठित रामसनेहीघाट में निर्दलीय ज्ञान प्रकाश ने भाजपा की कुसुमलता वर्मा को करीब एक हजार मतों के अंतराल से हरा दिया।
विज्ञापन


हैदरगढ़ से भाजपा से बागी हुए आलोक तिवारी ने सिर्फ चार मतों से पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित की पुत्रवधू व भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। सिद्धौर नगर पंचायत से भाजपा की रमंता ने करीबी मुकाबले में सपा की परमिला देवी को शिकस्त दे दी। नगर पंचायत रामनगर में रिकाउंटिंग के बाद निर्दलीय रामशरण पाठक ने निर्दलीय चुनाव लड़कर पांच वोट से भाजपा के बद्री विशाल को हरा दिया। जैदपुर से नीलोफर ने 6303 मत प्राप्त कर निर्दलीय चांद बीबी को हराया। देवा से निर्दलीय मो. हारून ने 3124 मत प्राप्त कर जीत पाई।

रामनगर में चले ईट-पत्थर, हैदरगढ़ में भिड़ गए समर्थक


फतेहपुर में अध्यक्ष पद पर चुनाव जीतने वाले सपा प्रत्याशी इरशाद कमर के समर्थकों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। पांच-छह लोग हिरासत में लिए गए हैं।

विज्ञापन

सात अध्यक्षों की हार, चार की कुर्सी रही बरकरार

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें