फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Nikay Chunav Result : लखनऊ व अयोध्या के नगर निगमों में भाजपा प्रत्याशियों की भारी जीत

Sun, 14 May 2023 12:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

UP Nikay Chunav 2023 Lucknow Nagar Nigam Election Result Live : नगर निगम चुनाव के रुझान सुबह 11 बजे से ही आने लगेंगे। मतपत्र से चुनाव होने की वजह से 10 नगर पंचायतों में मतगणना में समय लगेगा। इससे नगर पंचायत अध्यक्षों की स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हो गई। सभी मतगणना केंद्रों के बाहर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। यहां पढ़िए मतगणना से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
लखनऊ में जश्न मनाते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महापौर का ताज किसके सिर सजेगा, आज (शनिवार) दो बजे तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। हालांकि, नगर निगम चुनाव के रुझान सुबह 11 बजे से ही आने लगेंगे। वहीं, मतपत्र से चुनाव होने की वजह से 10 नगर पंचायतों में मतगणना में समय लगेगा। इससे नगर पंचायत अध्यक्षों की स्थिति शाम तक ही साफ हो पाएगी। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। नगर निगम चुनाव की मतगणना रमाबाई आंबेडकर मैदान में होगी।

विज्ञापन

उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैयार

पुलिसकर्मी सुबह से ही तैनात हैं। - फोटो : amar ujala
मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। किसी भी तरह की स्थिति से बचने के लिए जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अमेठी नगर पंचायत के जीजीआईसी मतगणना केंद्र की सुरक्षा व उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस तैनात है।

सीतापुर के नवीन गल्ला मंडी परिसर में होगी मतगणना

सीतापुर जिले के नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीतापुर नगर पालिका, खैराबाद नगर पालिका और हरगांव नगर पंचायत के वोटों की गिनती होगी। सुबह 6:30 बजे से यहां मतगणना कार्मिकों  और प्रत्याशियों के मतगणना  अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

अमेठी में मतगणना के लिए ये हैं इंतजाम

अमेठी के चार निकायों (नगर पालिका परिषद गौरीगंज व जायस तथा नगर पंचायत अमेठी व मुसाफिरखाना) में मतगणना की तैयारियां पूरी हो गई हैं। चारों निकायों में बनाए गए गणना केंद्रों पर फोर्स पहुंच चुकी है। गणनाकर्मी भी पहुंच चुके हैं। केंद्रों पर आरओ व एआरओ के अलावा सीओ पहुंच गए हैं। आला अफसरों का भी दौरा शुरू हो गया है। गौरीगंज व जायस में गणना कार्य के लिए आठ-आठ टेबल लगाई गई है। अमेठी में तीन व मुसाफिरखाना में दो टेबल पर गणना कार्य किया जाएगा। डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी डॉ. इलामरन जी. ने कहा है कि किसी ने उपद्रव की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

रायबरेली मतणना केंद्र का हाल

- फोटो : amar ujala
रायबरेली में मतगणना स्थल पर जाने के लिए एजेंटों की तलाशी लेते पुलिसकर्मी। इन सभी को सुबह करीब 7:15 बजे केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया।

अकबरपुर लोहिया भवन में टेबल तक पहुंच रही हैं मतपेटिकाएं

अकबरपुर लोहिया भवन में टेबल तक पहुंच रही हैं मतपेटिकाएं। - फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर में अध्यक्ष के सात पद और सभासद के 139 पद के लिए आज मतगणना हो रही है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टांडा और जलालपुर जबकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा, इल्तिफातगंज, जहांगीरगंज व राजेसुल्तनपुर में हुआ था 11 मई को मतदान हुआ था। तीन लाख से अधिक मतदाताओं में से कुल 63.1 फीसद मतदाताओं ने डाला है।

यूपी में मतगणना प्रारंभ

यूपी निकाय चुनाव के लिए शनिवार सुबह आठ बजे सभी मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग शुरू हो गई है। सभी मतगणना केंद्रों के बाहर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। पल-पल के अपडेट के देखें...

मीडिया को अंदर जाने से रोका, हर राउंड के बाद दी जाएगी जानकारी

- फोटो : amar ujala
सीतापुर में मीडिया कर्मियों को मतगणना पंडाल में जाने की अनुमति नहीं है। इस बैरियर के पास ही मीडिया कर्मियों को रोक दिया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि  मीडिया को प्रत्येक राउंड की मतगणना के बाद परिणाम से अवगत कराया जाएगा।

गोंडा: चार मतगणना स्थलों पर मतों की गिनती शुरू

मनकापुर में बैलेट बॉक्स से निकाले गए मत....पहले हो रही छटनी। - फोटो : amar ujala
- जिला मुख्यालय स्थित मंडी में गोंडा नगर पालिका परिषद के साथ धानेपुर व खरगूपूर नगर पंचायत के मतों की हो रही है गणना ।
- तरबगंज में नवाबगंज नगरपालिका के साथ ही बेलसर व तरबगंज नगर पंचायत के गिने जा रहे हैं मत।
- करनैलगंज मंडी परिसर में करनैलगंज नगर पालिका परिषद, कटराबाजार व परसपुर नगर पंचायत के वोटों की गिनती 
- मनकापुर में सिर्फ मनकापुर नगर पंचायत की होगी मतगणना।
- सुबह छह बजे ही पहुंच गए मतगणना कार्मिक।
- दस निकाय के 968 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, 1.55 लाख मतों की गणना से होगी।
- 10 अध्यक्ष पद के लिए 103 व 168 सभासद पद के लिए 865 दावेदारों की तय हो रही किस्मत।
- मनकापुर में दो, खरगूपुर, गोंडा व नवाबगंज में एक-एक सभासद हो चुके हैं निर्विरोध।

गोंडा में प्रथम राउंड में इन बूथों की होगी गणना

- गोंडा के तरबगंज के प्रथम राउंड में बूथ संख्या 1,2 व 15 की होगी मतगणना।
- बेलसर के प्रथम राउंड में  बूथ 17,15,25 व 13 की गणना।
- नबाबगंज के प्रथम चरण में 1,2 व 3 की गणना।

बलरामपुर: पोस्टल बैलेट की मतगणना पूरी, भाजपा को 23 में से 15 वोट

बलरामपुर नगर पालिका परिषद में पोस्टल बैलट की मतगणना पूरी। 
कुल 23 वोट पड़े थे जिसमें भाजपा को 15, बसपा को 4 और समाजवादी पार्टी को 4 मत मिले हैं।

गोंडा: निर्दल प्रत्याशी को मतगणना स्थल के बाहर भेजा गया

गोंडा में निर्दल प्रत्याशी संध्या के पति व पूर्व चेयरमैन रूपेश कुमार उर्फ निर्मल श्रीवास्तव को मतगणना स्थल से बाहर भेजा गया। नगर कोतवाल ने उन पर मुकदमा होने की बात कहकर बाहर जाने को बोला। निर्मल ने आशंका जताई की पिछली बार की तरह इस बार भी मतगणना में धांधली की जा सकती है इसलिए पुलिस प्रशासन ने हमें जबरदस्ती बाहर कर दिया है।

बाराबंकी: पोस्टल बैलेट की गिनती में सपा प्रत्याशी आगे

पोस्टल बैलेट की गिनती में नगर पालिका नवाबगंज से सपा प्रत्याशी आगे है। शीला सिंह को 21 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी को 9 मत मिले। 21 मत अवैध घोषित हुए हैं।

अयोध्या: पोस्टल मतगणना में भाजपा आगे

भाजपा-324
सपा-107
बसपा-119
आप-12
कांग्रेस-16

लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में हो रही मतगणना

लखनऊ में सुबह साढ़े आठ बजे शहर के रमाबाई अंबेडकर मैदान में मतगणना शुरू हो गयी है। लखनऊ नगर निगम के मेयर और 110 पार्षदों का निर्वाचन तय करने का परिणाम आना है। रमाबाई अंबेडकर मैदान में आठ अलग-अलग हॉल में आठ जोन की मतगणना हो रही है। मेयर के लिए 13 और पार्षद के लिए 808 प्रत्याशी मैदान में हैं। नगर निगम और 10 नगर पंचायत में संयुक्त रूप से 1591 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों के मुताबिक जोनवार हॉल मतगणना केंद्र रमाबाई अंबेडकर मैदान पर बनाए गए हैं। इन हॉल में जोन के अंदर वार्ड की संख्या के मुताबिक टेबल लगाई गई हैं। कुल 113 टेबल पर मतगणना होनी है। इसमें से 110 टेबल पर ईवीएम के वोट गिने जा रहे हैं। वहीं तीन टेबल पर पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी।  हर टेबल पर मेयर और पार्षद पद दोनों के वोट की गिनती एक साथ बूथवार की जा रही है।

लखनऊ: मोबाइल नहीं ले जा सकते, बिना पास अनुमति नहीं

मतगणना स्थल की गहमागहमी। - फोटो : amar ujala
लखनऊ में मतगणना स्थल पर किसी को भी मोबाइल लेकर जाने की अनुमति नहीं है। बैरियर पर ही चेकिंग हो रही है। बिना पास लोग अंदर नहीं जाए इसके लिए आरएएफ के अलावा पुलिस, पीएसी भी लगी है।

अंबेडकरनगर: पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

- अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में पोस्टल मतों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी चंद्र प्रकाश वर्मा आगे। उन्हें 22 मत मिले हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी सरिता गुप्ता को 5, बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को 5 और सपा की शारदा को 3 मत मिले है।

- टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पोस्टल मत की गिनती में  निर्दल शबाना और बीजेपी के प्रदीप गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर। सपा तीसरे स्थान पर।

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी

अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को 6587 और समाजवादी पार्टी के आशीष पांडे दीपू को 2808 वोट मिले।

अमेठी: पोस्टल बैलेट में आप आगे

अमेठी नगर पंचायत में पोस्टल बैलेट में भाजपा आगे है। भाजपा की अंजू और सपा की जमीरुल को मिले एक-एक मत। आप की रीना जायसवाल को तीन मत मिले। कुल पांच मत पड़े हैं।

लखनऊ: पहले तीन राउंड के बाद भाजपा की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे

lucknow - फोटो : amar ujala
लखनऊ में मतणना के तीसरे राउंड में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। 

अयोध्या पार्षद का पहला परिणाम, निर्दलीय प्रत्याशी जीते

- अयोध्या नगर निगम के पार्षद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान अंसारी को जीत मिली है।

- अयोध्या नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते।

- अयोध्या के अश्वनी पुरम वार्ड से सपा के प्रत्याशी जगत नारायण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र यादव को 60 वोटों से हराया।

- अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर परिषद के पोस्टल मतों की गणना में सपा की खुर्शीद जहां आगे। उन्हें 9 मत मिले जबकि भाजपा की शोभावती को 5 व बसपा की फरजाना खातून को 4 मत मिले।

- अंबेडकरनगर में अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत से बसपा की शबाना खातून आगे चल रही हैं।

- रायबरेली में नगर पंचायत सलोन और परशदेपुर में  पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हो चुकी है।  दोनों नगर पंचायत में एक एक मत व नगर पंचायत नसीराबाद में कोई पोस्टल बैलट नहीं था।

श्रावस्ती: भिनगा में सात डाक मतपत्र पड़े
- श्रावस्ती के भिनगा में सात डाक मतपत्र पड़े जिसमें से बसपा को दो, निर्दलीय प्रत्याशी अजय को दो, भाजपा को एक, सपा को एक और आप को एक वोट मिला है।

- अयोध्या पाटेश्वरी वार्ड से निर्दल प्रत्याशी अजय पांडे विजयी हुए।

- अयोध्या के कल्याण सिंह वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सूर्या की हुई जीत। भाजपा के मुरारी यादव को मिली हार।

रायबरेली नगर पालिका में पोस्टल बैलेट मतों की स्थिति

कांग्रेस - 45
भाजपा - 27
सपा  - 14

 

बाराबंकी: शुरू हुई डाक मतपत्रों की गिनती, नवाबगंज में सपा को 21, भाजपा को मिले नौ मत

बाराबंकी जिले की एक नगरपालिका और 13 नगर पंचायतों के लिए सभी छह तहसीलों पर मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल मतपत्रों की गिनती की जा रही है। नगर पालिका नवाबगंज में कुल 60 बैलट मतपत्र पड़े थे जिसमें समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी शीला सिंह को 21 मत प्राप्त हुए जबकि भाजपा प्रत्याशी शशि श्रीवास्तव को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। 21 मतपत्र अवैध भी मिले हैं।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम राकेश कुमार सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने शहर के जीआईसी में बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। यहां पर नगर पालिका नवाबगंज के साथ नगर पंचायत जैदपुर, देवा,सतरिख और बंकी की मतगणना हो रही है।

सुल्तानपुर: कादीपुर नगर पंचायत में सभासद राकेश कुमार जीते

सुल्तानपुर के लंभुआ में मतगणना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर के कादीपुर के गांधी नगर वार्ड संख्या 1 से चुनाव चिन्ह आम के निर्दलीय सभासद प्रत्याशी राकेश कुमार ने 341 वोट पाकर प्रतिद्वंदी समरुल निशा को शिकस्त दी। समरूल को 154 मत मिले, राकेश कुमार 187 मतों से विजई हुए हैं।

अयोध्या: भाजपा के मेयर प्रत्याशी छह हजार से ज्यादा वोटों से आगे
- अयोध्या नगर निगम से भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 6941 वोट से आगे।

सुल्तानपुर:  सभासद रामफेर सोनी जीते
- पटेल नगर वार्ड से निर्दल प्रत्याशी रामफेर सोनी 162 मतों से चुनाव जीत गए हैं। इनका चुनाव चिन्ह तराजू रहा। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी योगेंद्र योगेंद्र को  72 वोट मिले। यह भी निर्दल प्रत्याशी थे। इस वार्ड में  भाजपा के घनश्याम को 69 व आम आदमी पार्टी को 45 वोट मिले।

- अयोध्या नगर निगम के लाजपत राय वार्ड से भाजपा प्रत्याशी राम तीरथ पार्षद पद पर जीते।

- सुल्तानपुर नगर पालिका में पहले राउंड में भाजपा आगे, कांग्रेस दूसरे व सपा तीसरे स्थान पर।

गोंडा: निर्दलीय प्रत्याशी के पति निर्मल का पास रद्द कर बाहर निकाला

नगरीय निकाय चुनाव में गोंडा नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संध्या श्रीवास्तव के पति रूपेश निर्मल श्रीवास्तव का मतगणना पास रद्द कर उन्हें बाहर कर दिया गया। मतगणना शुरू होने के बाद हुई कार्रवाई से हंगामा शुरू कर दिया। निर्मल श्रीवास्तव ने कहा कि उनके साथ हर बार ऐसा ही होता है। वहीं निर्वाचन अधिकारी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि आपराधिक मामले होने के कारण पास निरस्त किया गया है। 

भाजपा से बागी होकर नगर पालिका चुनाव लड़ रहे निर्मल श्रीवास्तव को पुलिस ने मतगणना स्थल से बाहर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव पर कई मुकदमें दर्ज हैं। हालांकि पहले निर्मल को मतगणना के लिये पास जारी किया गया था लेकिन मतगणना स्थल पर उस पास को भी निरस्त कर दिया गया। निर्मल श्रीवास्तव ने जिला प्रशासन पर चुनाव में धांधली की आरोप लगाया है।
 

गोंडा: निर्मल टिकट के प्रबल दावेदार थे पर अंतिम समय में काटा गया

नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन निर्मल श्रीवास्तव भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार थे लेकिन ऐन वक्त पर उनका टिकट काटकर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रहे राजेश राय चंदानी की पत्नी लक्ष्मी राय चंदानी को दे दिया गया। टिकट न मिलने से निर्मल बागी हो गए। निर्मल अपनी पत्नी संध्या श्रीवास्तव को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा रहे हैं। निकाय चुनाव की मतगणना के लिए निर्मल श्रीवास्तव को पास जारी किया गया था।

शनिवार को वोटों की गिनती कराने के लिए निर्मल मतगणना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन कुछ देर बाद पुलिस प्रशासन ने निर्मल का पास निरस्त कर उन्हे मतगणना स्थल से बाहर निकाल दिया। पुलिस का कहना है कि निर्मल श्रीवास्तव मुकदमें में आरोपित हैं। जबकि निर्मल का आरोप है कि जिला प्रशासन मनमानी कर रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन पर काउंटिंग में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है।

अयोध्या नगर निगम: पहले राउंड की मतगणना पूरी

- अयोध्या नगर निगम में पहले राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा के गिरीश पति त्रिपाठी  को मिले  6587 वोट। सपा के आशीष पांडे दीपू को 2808 मत मिले।

- अकबरपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव में पोस्टल मतों की गिनती में निर्दल चंद्र प्रकाश वर्मा आगे। उन्हें 22 मत मिले। जबकि बीजेपी प्रत्याशी सरिता गुप्ता को पांच, बसपा प्रत्याशी सुरेश वर्मा को पांच और  सपा की शारदा को 3 मत मिले हैं।

- टांडा नगर परिषद अध्यक्ष पद के पोस्टल मत की गिनती में  निर्दल शबाना और बीजेपी के प्रदीप गुप्ता के बीच कांटे की टक्कर। सपा तीसरे स्थान पर

- नगर पंचायत अमेठी में पोस्टल बैलेट में आप आगे। भाजपा की अंजू और सपा की जमीरुल को मिले एक-एक मत मिला। आम आदमी पार्टी की रीना जायसवाल को तीन मत मिले। कुल पांच मत पड़े हैं।

बहराइच, गोंडा और अयोध्या में ये है प्रत्याशियों का हाल

अयोध्या में हो रही मतगणना का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
- बहराइच नगरपालिका की शुरुआती मतगणना में भाजपा को बढ़त। सुधा टेकरीवाल को मिले 183 मत। 
सपा की जाहिदा बेगम को 63 व निवर्तमान चेयरमैन रुबीना रेहान को 14 मत मिले।

- गोंडा जिले की नगर पंचायत मनकापुर का हाल
दुर्गेश कुमार भाजपा कमल - 589
रामकृपाल राहुल सपा साइकिल- 379
हसमत उल्लाह हाथ- 12
शहजादे निर्दलीय- 7
एनडीटीए- 02

- बहराइच नगर पालिका की स्थिति
भाजपा 819
सपा 348
निर्दलीय प्रत्याशी 248

- अयोध्या नगर निगम में मेयर भाजपा प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 9362 मतों से आगे।
भाजपा 18026
सपा 8664

- गोंडा के मनकापुर वार्ड सदस्य का पहला चरण समय 9:45 बजे परिणाम घोषित
टेबल नंबर- 1 वार्ड संख्या -1 पटेल नगर
भाजपा प्रत्याशी वैजयंती सिंह 187 मत से जीतीं
वैजंती सिंह को 355 व रनर प्रत्याशी जयपता को 168 मत मिले।

टेबिल-1 पर वार्ड संख्या-2 भगतसिंह नगर
भाजपा प्रेमचंद चौहान 61 मत से जीते
प्रेमचंद चौहान को 193 मत
रनर सुनील को 132 मत मिले हैं

- अयोध्या नगर निगम के वीर अब्दुल हमीद वार्ड से निर्दल सलमान हैदर पार्षद पद पर 301 वोट से जीते।
- अयोध्या नगर निगम के सरदार भगत सिंह वार्ड से भाजपा के संतोष सिंह 770 वोट से पार्षद पद पर जीते।

गोंडा: तरबगंज में प्रथम चरण में तीन बूथों की गणना सम्पन्न

- अध्यक्ष पद के लिए यहां 808 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सिंह भाजपा प्रत्याशी से  41 मत से आगे।

- बेलसर में प्रथम चरण में चार बूथ की मतगणना सम्पन्न
सपा प्रत्याशी सुशीला 1012 मत पाकर भाजपा से 118 मत से आगे।

- नबाबगंज में निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह 566 मत पाकर निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा सिंह से 06 मत से आगे।

बहराइच: नगर पंचायत पयागपुर
सपा प्रत्याशी 1318
भाजपा 388

बलरामपुर: उतरौला नगर पालिका परिषद का हाल
- उतरौला नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के लिए पहले राउंड की मतगणना पूरी। भाजपा की सविता गुप्ता 1262 मतों से आगे। सपा समर्थित एजाज मलिक 374 वोट से दूसरे स्थान पर।

अयोध्या: भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी आगे

अयोध्या: चौथे राउंड में अयोध्या नगर निगम के भाजपा मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 11072 वोट से आगे।
भाजपा 22141
सपा 11069
 

बहराइच रिसिया नगर पंचायत

- वार्ड संख्या एक से भाजपा के राजू पाल ने शमीम को 203 वोटों से हराया।
- वार्ड संख्या 2 से निर्दलीय राम मिलन ने जगदीश को 16 वोटो हराया।
- नगर पंचायत रिसिया चेयरमैन पद से बीजेपी 284 मतों से आगे।
- अयोध्या की नगर पंचायत गोसाईगंज से भाजपा की चेयरमैन प्रत्याशी विजयलक्ष्मी जायसवाल 168 वोट से आगे, दूसरे नंबर पर निर्दल प्रत्याशी, तीसरे पर सपा प्रत्याशी।
- अंबेडकरनगर के अकबरपुर नगर परिषद में पहले चरण की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी चंद्रप्रकाश वर्मा 1840, बीजेपी प्रत्याशी सरिता गुप्ता 1056 निर्दल नाजरीन बेगम को 1481 मत मिले।
- बहराइच के रिसिया में भाजपा आगे। नानपारा में निर्दलीय आगे। पयागपुर में निर्दलीय आगे।

सुल्तानपुर नगर पालिका परिषद में एक राउंड की मतगणना पूरी

भाजपा, प्रवीन अग्रवाल - 3460
मोहर्रम अली - 388
एसपी, रहमान उर्फ मानू   - 1062      
कांग्रेस,वरुण मिश्र - 1417
शशांक पांडेय - 55
स्वेतांग   - 272
संदीप शुक्ल - 294
बसंत लाल बरनवाल - 15
संजय कुमार गुप्ता - 20
संजय जायसवाल - 9
सुल्तानपुर नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी 2043 मतों से आगे।

- सुल्तानपुर की कोइरीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में दूसरे राउंड में बसपा 116 मतों से आगे चल रही है, बसपा प्रत्याशी को 283 व भाजपा को 167 मत मिले।

- कोइरीपुर के हनुमान नगर वार्ड से कुसुमावती सभासद निर्वाचित, उन्हें 227 मत मिले, जबकि पिंकी को 196

- अंबेडकरनगर के राजेसुलतानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रथम चक्र की मतगणना में निर्दल प्रत्याशी विनोद प्रजापति को 639 मत व कमलेश निषाद को 514 तथा  मंजू जयसवाल को 358 मत मिले हैं। निर्दल प्रत्याशी विनोद प्रजापति 125 मतों से आगे चल रहे हैं।

गोंडा जिले के मनकापुर में दूसरा चरण पूरा

भाजपा-372 मत
सपा-178 मत
कांग्रेस-4
निर्दल-4
अवैध-16
नोटा-2

टेबिल-2 वार्ड-4 जवाहर नगर में कुल मत पड़े 384
भाजपा-158
सपा-215
कांग्रेस-4
निर्दल-1
अवैध-6
नोटा-0
भाजपा आगे चल रही है।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट
जनपद - गोण्डा 
नगर पंचायत - मनकापुर

पद- अध्यक्ष
दुर्गेश कुमार (भाजपा)  - 1119
राम कृपाल राहुल (साइकिल)- 771
हसमत उल्ला (कांग्रेस) -20
शहजादे (निर्दलीय)-12
नोटा- 04

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट
जनपद - गोण्डा 
नगर पंचायत - खरगूपुर
पद- अध्यक्ष
ममता (भाजपा)  - 561
नसरीन (सपा) - 462
सरीफुन निशा (बसपा) - 02
निर्दलीय -
नोटा- 01

गोंडा जिले की बेलसर, नगर पंचायत का हाल
पद- अध्यक्ष
विद्या (भाजपा)  - 894
सुशीला (सपा) - 1012
आरती (कांग्रेस) - 10
करमराजी (बसपा) 23
नोटा- 02

 

लखनऊ मेयर पद के लिए मतगणना

आम आदमी पार्टी अंजू भट्ट 128, 165, 150, 182, 311, 288, 186, 231

सपा वंदना मिश्रा 1082, 1052, 1647, 1156, 1609, 1305, 1356, 452

बीएसपी शाहीन बानो 77, 84, 171, 192, 92, 96, 110, 40

बीजेपी सुषमा खर्कवाल 1747, 1469, 1492, 1292, 983, 1678, 1488, 666

कांग्रेस संगीता जायसवाल 461, 514, 796, 467, 840, 487, 445, 400

अयोध्या में भाजपा मेयर प्रत्याशी 17196 मतों से आगे

- अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी 17196 मतों से आगे हैं।
- नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुला। महात्मा गांधी वार्ड से अबरूल निशा पार्षद पद पर जीती।

- अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर पालिका परिषद में सपा प्रत्याशी खुर्शीद जहां 5956, बसपा की फरजाना खातून को 3149 और भाजपा प्रत्याशी को 3987 वोट।

श्रावस्ती में प्रथम चक्र के बाद का हाल
बीएसपी 1723
आप  250
भाजपा  928
सपा 739
कांग्रेस  91
निर्दल अजय 1056
अली अहमद 74
शाहीन बानो 83
सूफियान  10
नोटा 8
टोटल मत 5016

लखनऊ की मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे

लखनऊ में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल करीब 33 हजार वोट से आगे हैं जबकि सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा दूसरे स्थान पर हैं।

- जोन एक में नौ राउंड तक हुए मतगणना में लाल कुआं वार्ड से सपा के अमित सोनकर को 1356, बीजेपी के सुशील को 1132 और कांग्रेस के कौशल वर्मा 305 मत मिले।

- लखनऊ के गोलागंज वार्ड से सपा के मोहम्मद हलीम जीते।

- गोसाईंगंज के नेवातिन टोला से सपा प्रत्याशी यासमीन फातिमा विजयी।

- नगर पंचायत काकोरी में पहला चरण 
1210 भाजपा ।
872 सपा ।
472 बसपा ।
भाजपा 338 वोटो से चल रही आगे।

अयोध्या के बीकापुर में आम आदमी पार्टी आगे

नगर पंचायत बीकापुर की मतगणना में अध्यक्ष पद पर तीन राउंड की मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार इमरान अहमद 152 मतों से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 593 मत मिले हैं, जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के लालमणि निषाद को 441 मत, तीसरे स्थान पर निवर्तमान चेयरमैन जुग्गी लाल यादव को 361 मिले हैं। भाजपा यहां चौथे स्थान पर है और उसे केवल 278 मत मिलते हैं।

- सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर नगर पंचायत की जवाहर नगर वार्ड से प्रतिभा मौर्य को 142 मत मिले। इन्होंने अपने विपक्षी राजिया को 4 मतों से पराजित किया। विवेक नगर मालती मिश्रा को 112 मत मिले। इन्होंने अपने विपक्षी नीलम को 20 मतों से पराजित किया।

- सीतापुर नगर पालिका (पहला चक्र)
सपा - रश्मि जायसवाल - 4111
भाजपा - नेहा अवस्थी -3613
निर्दलीय-नीलकमल- 2588

सपा प्रत्याशी आगे

- अंबेडकरनगर के टाण्डा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी शबाना नाज भाजपा प्रत्याशी प्रदीप गुप्ता से 490 मतों से आगे चल रही हैं।

- सीतापुर के हरगांव नगर पंचायत (द्वितीय चक्र)
निर्दलीय - गफ्फार खां - 1340
भाजपा -हरिनाम मिश्रा- 1249
सपा -जन्नतुन्निशा - 29

- गोंडा के नवीन गल्लामंडी परिसर में मतगणना की स्थिति
राउंड - प्रथम
गोंडा नगर पालिका
1: लक्ष्मी राय चंदानी(भाजपा) -2921
2: संध्या श्रीवास्तव(निर्दल)-2333
3: उज्मा रशीद(सपा) -3066

खरगूपुर
1: ममता रस्तोगी(भाजपा) -561
2:  नसरीन बानो (सपा)- 462
3: इशरत जहां (निर्दल)-

धानेपुर
1: उमा देवी (भाजपा)- 814
2:   सलीका खानम (सपा)-28
3:  आसमा (निर्दल)-220
4: जिया सिंह(निर्दल)- 651
नोटा - 292

अमेठी जिले से गौरीगंज नगर पालिका पहले राउंड में भाजपा से रश्मि सिंह 962 वोट से बनाई बढ़त
अमेठी नगर पंचायत से भजपा प्रत्यासी अंजू कसौधन 97 वोटो से बनाई बढ़त
जायस नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्यासी मनीषा 410 वोट से आगे
मुसाफिर खाना नगर पंचायत से निर्दल प्रत्यासी फिरोज खान 197 वोट से आगे

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी 20782 मतों से आगे

- अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशमणि त्रिपाठी 20782 मतों से आगे हैं।
- अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के इमरान अहमद बसपा से 41 वोट से आगे।
भाजपा - 415
आप - 611
बसपा- 570
सपा - 440
 

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी 20782 मतों से आगे

- अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशमणि त्रिपाठी 20782 मतों से आगे हैं।
- अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी के इमरान अहमद बसपा से 41 वोट से आगे।

- सीतापुर के महमूदाबाद नगर पालिका में पहले राउंड के बाद
सपा -मोहम्मद अहमद -2906
भाजपा - अंबरीश गुप्ता -1679
निर्दलीय - अतुल कुमार वर्मा-1806
मिश्रिख- नैमिषारण्य  नगर पालिका(दूसरा चक्र)
भाजपा - सुमन भार्गव- 1026
निर्दलीय - मुन्नी देवी -769
सपा - सुनीता राजवंशी -551

- गोंडा के कटरा नगर में पहले राउंड के बाद मतगणना
सपा शमा परवीन 433
भाजपा अर्जुन तिवारी 318
निर्दल कमलेश सिंह जीप 313
निर्दल सितारा निसार अहमद 139
निर्दल राजेश पांडे गदा 325

- सपा प्रत्याशी शमा परवीन 108 मतों से आगे है
गोंडा जिले में तरबगंज, बेलसर और नवाबगंज में दो राउंड की मतगणना के बाद
तरबगंज: दूसरे चरण में 06 बूथों की गणना सम्पन्न।
अध्यक्ष पद के लिए यहां 1516 मत पाकर भाजपा प्रत्याशी कमलेश पाण्डे निर्दलीय प्रत्याशी अशोक सिंह 54 मत से आगे।

बेलसर: दूसरे चरण में 08 बूथ की मतगणना सम्पन्न।
सपा प्रत्याशी सुशीला 2098 मत पाकर भाजपा से 689 मत से आगे।
नबाबगंज: दूसरे चरण की मतगणना सम्पन्न।
25 में से 6 बूथ गणना सम्पन्न।
निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र सिंह को 1164 मत मिले।
निर्दलीय प्रत्याशी आकांक्षा सिंह से 1206 मत पाकर 42 वोट से आगे।
तीसरे राउंड की मतगणना शुरू होने वाली है।

अमेठी: गौरीगंज से भाजपा की रश्मि सिंह आगे

- अमेठी जिले के गौरीगंज नगर पालिका में पहले राउंड में भाजपा से रश्मि सिंह 962 वोट से बनाई बढ़त।
- अमेठी नगर पंचायत से भजपा प्रत्यासी अंजू कसौधन 97 वोटो से बनाई बढ़त।
- जायस नगर पालिका से कांग्रेस प्रत्यासी मनीषा 410 वोट से आगे।
- मुसाफिर खाना नगर पंचायत से निर्दल प्रत्यासी फिरोज खान 197 वोट से आगे।

अयोध्या के बीकापुर में दूसरे राउंड में करीबी हुई लड़ाई

बीकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो राउंड की गणना के बाद आप के इमरान अहमद 611 वोट पा चुके हैं। पहले चरण की मतगणना के अंतर को घटाते हुए बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 570 वोट, सपा के जुग्गी लाल यादव को 440 मत और भाजपा के राकेश कुमार को 415 मत मिले हैं। नोटा को भी दो वोट हासिल हुए हैं।

लखनऊ नगर निगम मतगणना

मलिहाबाद: पहला राउंड 
भाजपा 1500
सपा  600
बसपा 700

मोहनलालगंज
निर्दल राजेश रावत 2447
सपा विजय लक्ष्मी 713
भाजपा रामलाल 364
मोहनलालगंज वार्ड नंबर 11 से निर्दल सतीश विजयी।

- नगर पंचायत काकोरी में पहला चरण 
1210 भाजपा ।
872 सपा ।
472 बसपा ।
आम आदमी पार्टी : 5
भाजपा 338 वोटो से चल रही आगे।

- राजाजीपुरम वार्ड से भाजपा की कौमुदी त्रिपाठी 2890 मतों से विजयी। दूसरे नंबर पर सपा की मानसी मिश्रा रही।
- मालवीय नगर वार्ड से कांग्रेस की ममता चौधरी 148 मतों से विजयी। भाजपा की रीना विक्रम सिंह को हराया।
- गोसाईंगंज से मातन टोला वार्ड से भाजपा से पूनम विजयी।

- नगर पंचायत काकोरी में पहला चरण 
1210 भाजपा।
872 सपा।
472 बसपा।
भाजपा 338 वोटो से चल रही आगे।

- राजेश कुमार दीक्षित भाजपा राजेंद्र नगर वार्ड 138 मतों से विजयी।

अयोध्या नगर निगम में 11 वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 27192 वोट से आगे।
भाजपा - 60125
सपा - 32933

अयोध्या की गोसाईगंज नगर पंचायत
सपा - 873
भाजपा - 1306
निर्दल - 822
भाजपा 433 वोट आगे।

गोसाईगंज से जीते सदस्य
वार्ड नंबर 10 ध्रुव भोजवाल भाजपा 17
वार्ड नंबर 07 कल्लु कुरैशी सपा 222
वार्ड नंबर 01 कंचन  सपा 57
वार्ड नंबर 08 प्रवीण गुप्ता निर्दल 105
वार्ड नंबर 11 नीलम सपा 62
वार्ड नंबर 02 सोनम कन्नौजिया 115

गोंडा: कटरा बाजार
वार्ड न. 1 से सदस्य भाजपा सभासद नेहा पांडेय विजयी ।
वार्ड न. 2 निर्दलीय विमला देवी पत्नी दद्दन तिवारी विजयी। 
वार्ड न. 3 से निर्दलीय कुसुम विजयी ।
वार्ड न. 4 नाई टोला से सपा की सभासद शाहजहां विजयी ।

- सुल्तानपुर के कादीपुर के वार्ड नंबर 5 तुलसी नगर से चुनाव निशान छाता से चांदनी बानो सभासद चुनी गई। यह लगातार दूसरी बार सभासद चुनी गई। इनको 272 मत मिले। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी सुशीला को 227 मत मिले 45 मतों से चांदनी बानो बिजयी हुई। लंभुआ की तुलसी नगर वार्ड से घनश्याम सभासद विजयी घोषित।

श्रावस्ती के भिनगा में दूसरे राउंड के बाद की स्थिति

श्रावस्ती के भिनगा में सेकेंड राउंड तक 
बीएसपी 3169
बीजेपी 1976
आप 516
कांग्रेस 196
एसपी 1416 
निर्दल अजय आर्य 1773
अली अहमद 134
शाहीन बानो 136
सूफियान 11
नोटा 24
अवैध 387 
कुल गिने जा चुके 9738 मत

सुल्तानपुर: नगर पंचायत दोस्तपुर अध्यक्ष पद 
चौथे राउंड के पश्चात बसपा 104 मतों से आगे
सपा 768 मत
बसपा - 873
किरन निर्दल - 321
भाजपा - 436
आप-232

- अयोध्या नगर निगम में 13वे राउंड में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 32144 वोट से आगे।

लखनऊ नगर निगम के वार्डों में जीत हासिल करने वाले

- श्रीमती मालती यादव जी माता जी श्री राम कृष्ण यादव 
वार्ड का नाम- रफ़ी अहमद किदवई वार्ड- 62 
2800 वोटों से जीत 5000 वोट मिले।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले अयोध्या दास प्रथम वार्ड से सपा के मुसव्विर अली मन्सू विजयी।
- सपा के कामरान बेग, यदुनाथ सान्याल वार्ड, जोन 1 से जीते।
- गीता पल्ली से ऋचा मिश्रा 140 वोटों से भाजपा से जीती।

बहराइच नगर पालिका अपडेट...

द्वितीय चरण में भाजपा प्रत्यासी सुधा 5729 मतों से आगे
भाजपा से सुधा 13510
निर्दलीय रुबीना रेहान 7781
सपा से जाहिदा बेगम 6615

रायबरेली: नगर पंचायत महराजगंज
बीजेपी---- सरला साहू --- 2132
सपा ------ शोभनाथ वैश्य --- 881
कांग्रेस ---मोहम्मद इरशाद---- 206
बीएसपी --- मोहम्मदताहिर -- 43

रायबरेली: नगर पंचायत डलमऊ
भाजपा

वार्ड 1 खटकाना 219
वार्ड 6 मियां टोला 275
वार्ड 2 टिकैट गंज 302 
वार्ड 7 चौहट्टा 72
वार्ड 3 चौरासी 100
वार्ड 8 सेखवांडा 22

कांग्रेस
वार्ड 1 खटिकाना 122
वार्ड 6 मियाटोला  79
वार्ड 2 टिकैट गंज 66
वार्ड 7 चौहट्टा 72
वार्ड 3 चौरासी 315
वार्ड 8 सेखवाडा 55


सपा 
वार्ड 1 खटिकाना =74
वार्ड 6 मियाटोला 103
वार्ड 2 टिकैट गंज 36
वार्ड 7 चौहट्टा  280
वार्ड 3 चौरासी 40
वार्ड 8 सेखवाडा 312

गदा (दिनेश कुमार)
वार्ड 1 खटिकाना 18
वार्ड 6 मियाटोला 164
वार्ड 2 टिकैट गंज 26
वार्ड 7 चौहट्टा 39
वार्ड 3 चौरासी 63
वार्ड 8 सेखवाडा 03
 

अयोध्या में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की भारी जीत

अयोध्या नगर निगम में भाजपा के मेयर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी 34000 वोटों से जीते। उन्होंने सपा के आशीष पांडे दीपू को हराया।

गोंडा के नवीन गल्लामंडी परिसर में मतगणना की स्थिति
राउंड - तृतीय
गोंडा नगर पालिका
1: लक्ष्मी राय चंदानी(भाजपा) -7376
2: संध्या श्रीवास्तव(निर्दल)- 6387
3: उज्मा रशीद(सपा) - 9248

खरगूपुर,(तृतीय राउंड)
1: ममता रस्तोगी(भाजपा) -1534
2:  नसरीन बानो (सपा)- 1451

धानेपुर( 2nd)
1: उमा देवी (भाजपा)- 1459
2:   सलीका खानम (सपा)-
3:  आसमा (निर्दल)-679
4: जिया सिंह(निर्दल)- 1157

लखनऊ नगर निगम की स्थिति

- गीता पल्ली से ऋचा मिश्रा 140 वोटों से भाजपा से जीती।
- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से रंजीता यादव सपा से 28 वोटों से जीती हैं।
- बाबुकुंज बिहारी वार्ड 25 सरिता मिश्रा भाजपा 3300 वोटों से जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज प्रथम  वार्ड से भाजपा की रश्मि सिंह चुनाव जीती।
- गुरुगोविंद सिंह वार्ड 45 भापजा से 2091 से जीती।
- गुरुनानक नगर वार्ड 23 पीयूष दीवान भाजपा से 2500 वोटों से जीते, बैलेट खुलने बाकी।
- रानी कनौजिया 94 दौलत गंज बीजेपी।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम द्वितीय वार्ड से भाजपा की राजकुमारी मौर्य चुनाव जीतीं।
- राम जी लाल सरदार पटेल नगर वार्ड से संध्या मिश्रा भाजपा से 1648 वोटों से जीती।
- 46 ज्योति प्रसाद वार्ड गौरी सांवरिया भाजपा जीतीं।
- केसरी खेड़ा वार्ड देवेंद्र सिंह यादव जीतू सपा से 4000 वोटों से जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड से भाजपा के प्रदीप शुक्ला विजयी।
- 15 लाल बहादुर शास्त्री प्रथम सुरेंद्र बाल्मीकि निर्दलीय 1805 से जीत, भाजपा को हराया राकेश सिंह।
- चित्रगुप्त नगर वार्ड 65 से नरेंद्र कुमार भाजपा से 1342 वोटों से जीते।
 

गोंडा: मनकापुर में भाजपा प्रत्याशी ने सपा उम्मीदवार को 885 मतों से हराया

भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू। - फोटो : amar ujala
- मनकापुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश कुमार सोनी 2919 वोट पाकर अध्यक्ष पद के लिए चुनाव जीते। सपा 2034 वोट पाकर राम कृपाल सोनी राहुल चुनाव हार गये। कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 35 वोट मिले।

- गोंडा जिले की दस नगर निकायों में मनकापुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व सभासदों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा के दुर्गेश कुमार सोनी को अध्यक्ष के लिए मनकापुर की जनता ने चुन लिया है। दुर्गेश सोनी 2919 वोट पाकर विजयी घोषित किए गए हैं। सपा के राम कृपाल सोनी राहुल को 2034 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी हस्मतुल्लाह अपनी जमानत नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 35 वोट मिले। इनसे अधिक वोट निर्दलीय प्रत्याशी सहजादे को मिला। उन्हें 21 मत प्राप्त हुए। सात लोगों ने नोटा पर मतदान किया। 196 मत अवैध घोषित किए गए हैं।

सभासद के परिणाम 
वार्ड संख्या 1 पटेल नगर से वैजयंती सिंह (भाजपा) 355 जीते
वार्ड संख्या 2 भगत सिंह से  प्रेमचंद (भाजपा) 193 जीते
बार्ड संख्या 3 गायत्री नगर सारिका सिंह (भाजपा) - 277 जीती
वार्ड संख्या 4 जवाहर नगर से  विजय लक्ष्मी (निर्दल)111 जीती
वार्ड संख्या 05 गांधीनगर से दुर्गेश कुमारी(भाजपा)219
वार्ड संख्या 06 शास्त्री नगर से निर्विरोध वैभव सिंह
वार्ड संख्या 07 रफीनगर से अब्दुल मन्नान (निर्दल) 262
वार्ड संख्या 08 राजेन्द्र नगर से श्याम नरायन (भाजपा)163 जीते
वार्ड संख्या 09 आजाद नगर से निर्विरोध विकास हांडा (भाजपा)
वार्ड संख्या 10 सुभाष नगर से अजय जायसवाल (निर्दल)137 जीते


 

अयोध्या नगर निगम: फाइनल रिपोर्ट

अयोध्या नगर निगम के भाजपा महापौर प्रत्याशी महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू से 35625 मतों से विजय दर्ज की है।भाजपा प्रत्याशी को 77456 और सपा प्रत्याशी को 41831 मत प्राप्त हुए हैं।

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट
जनपद - गोण्डा 
नगर पंचायत - कटरा
पद- अध्यक्ष
अर्जुन प्रसाद (भाजपा)  - 570
शमा परवीन (सपा) - 880
ह्रदय राम (बसपा) - 34
कमलेश (निर्दलीय) - 644
राजेश कुमार (निर्दलीय) - 786
निसार अहमद अंसारी (निर्दलीय) - 407
नोटा- 03

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट
जनपद - गोण्डा 
नगर पालिका परिषद - गोण्डा
पद- अध्यक्ष
लक्ष्मी (भाजपा)  - 7376
उजमा राशिद (सपा) - 9248
पूनम (बसपा) - 439
संध्या निर्दलीय-  6387
नोटा- 65
 

रायबरेली: पोस्टल बैलेट में कांग्रेस आगे

- लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पोस्टल बैलट मतदान में कुल नौ मत पड़े। जिनमें सर्वाधिक मत कांग्रेस की प्रत्याशी सरिता गुप्ता को पांच भाजपा की उमा पांडेय को दो, सपा की प्रत्याशी साधना को एक मत, एआईएमआईएम की यास्मीन बानो को एक और निर्दलीय प्रत्याशी को कोई मत नहीं मिला।

- नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतगणना के पहले और दूसरे चरण में कांग्रेस की प्रत्याशी सरिता गुप्ता बढ़त बनाए हुए हैं। दो चरणों की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमा पांडेय कांग्रेस प्रत्याशी से 427 मत पीछे चल रही हैं। तीसरे स्थान पर एआईएमआईएम की यास्मीन बानो तो सपा की साधना महाजन अभी तक चौथे स्थान पर हैं। निर्दलीय प्रत्याशी को दो चरणों में दो सौ मत मिले हैं। नोटा को तीन मत प्राप्त हुए।

- तीन चरणों की मतगणना में नगर पंचायत अध्यक्ष पद की कांग्रेस प्रत्याशी सरिता गुप्ता 2466 मत पाकर बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी उमा पांडेय 1768 मत पाकर दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। एआईएमआईएम की यास्मीन बानो 961 मत पाकर तीसरे स्थान पर चल रही है। कांग्रेस की प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी से 698 मतों से आगे चल रही है।

लखनऊ के वार्ड के चुनाव परिणाम

वार्ड- शारदा नगर-1
भाजपा - हिमांशु अंबेडकर- 6021
सपा- शशिकुमार- 3278

वार्ड- खरिका-2
भाजपा - रजनी अवस्थी- 2466
सपा- लक्ष्मी पाल- 2300

वार्ड- इब्राहिमपुर-2
भाजपा - दीप्ति खरवार- 4376
सपा- मुस्कान भारती- 4415

वार्ड- खरिका-1
भाजपा - कृष्णनारायण सिंह- 3550
सपा- दिनेश सिंह- 2400

वार्ड- हिन्द नगर
भाजपा - सौरभ सिंह मोनू- 6248
सपा- शालू- 666

वार्ड- इब्राहिमपुर-1
भाजपा - बृजमोहन शर्मा- 3148
निर्दलीय- मो. उस्मान- 2177

वार्ड- विद्यावती-2
भाजपा - कौशलेन्द्र द्विवेदी- 7517
सपा- लक्ष्मी सिंह- 2304

वार्ड- राजा बिजली पासी-1
भाजपा - ज्योति पाल- 2776
सपा- रजनी यादव- 4524

वार्ड- विद्यावती-3
भाजपा - निर्मला सिंह - 6936
सपा- अनुपम बाजपेई- 1687

वार्ड- विद्यावती-1
भाजपा - प्रतिमा तिवारी- 3849
बसपा- सोमलता- 865

- सरोजनीनगर प्रथम वार्ड से भाजपा प्रत्याशी गीता देवी को विजय मिली हैं।
- इब्राहिम पुर प्रथम से भाजपा प्रत्याशी ब्रजमोहन शर्मा जीते दूसरे नम्बर पर निर्दलीय लल्लन उस्मान रहे।

लखनऊ में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की जीत तय

मेयर गणना 20 राउंड
अंजू भट्ट आप 10777
वंदना मिश्र सपा 119434
शाहीन बानो बसपा 30977
सुषमा खर्कवाल भाजपा 208731
संगीता जैसवाल कांग्रेस 49063
कुल वोट 432554

- भाजपा की प्रत्याशी 89297 वोट  से आगे। सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर।
- गीता पल्ली भाजपा ऋचा मिश्रा - 140 वोट
- बाबू कुंज बिहारी वार्ड से सरिता मिश्रा भाजपा से - 3300 वित्त से जीतीं
- गुरु गोविंद सिंह वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नूतन नायर - 2091 वोट से
- गुरु नानक वार्ड से पीयूष दीवान भाजपा प्रत्याशी - 2600 वोट से जीते
- रामजीलाल सरदार पटेल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी संध्या मिश्रा - 1648 वोट से 
- केसरी खेड़ा वार्ड से देवेंद्र सिंह जीतू सपा प्रत्याशी 4000 वोट से जीते
- चित्रकूट नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार 1342 वोट से जीते
- सरोजनी नगर द्वितीय वार्ड से राम नरेश भाजपा से 1736 वोट से जीते

सीतापुर जिले की मिश्रिख नैमिषारण्य में दोबारा मतगणना की तैयारी

सीतापुर जिले की मिश्रिख नैमिषारण्य नगर पालिका क्षेत्र में वोटों की गिनती दोबारा होगी। पांच राउंड की मतगणना के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को 4109 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी को 4381 वोट मिले थे। इस लिहाज से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी को 272 मतों से विजयी घोषित किया जाना था। इसी बीच भाजपा प्रत्याशी ने दोबारा मतगणना कराने की मांग की । उनका तर्क था कि लगभग 1000 वोट अवैध घोषित कर दिए गए हैं। इनकी जांच किया जाना जरूरी है।

अयोध्या: रुदौली में सपा आगे, बीकापुर में कांटे की टक्कर

रुदौली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए चल रही मतगणना में सपा ने शुरूआत से बढ़त बना ली है। तीन राउंड के चुनाव के बाद सपा 486 वोटों से भाजपा से आगे चल रही है। वहीं बीकापुर में बसपा और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर चल रही है।

रुदौली में सपा प्रत्याशी जब्बार अली को तीन चक्र की मतगणना के बाद 5322 वोट, भाजपा प्रत्याशी राजेश गुप्ता 4836, बसपा प्रत्याशी मो. शारिक को 389 और निर्दल प्रत्याशी विनोद कुमार लोधी 3190 वोट मिले। इस चतुष्कोणीय मुकाबले में अभी तक सपा प्रत्याशी 486 वोटों से आगे चल रहे हैं।

उधर, बीकापुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए बसपा प्रत्याशी को भाजपा प्रत्याशी पर महज नौ मतों की बढ़त है। तीन चक्र की गणना के बाद बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1290 मत, दूसरे स्थान पर चल रहे भाजपा के राकेश पांडे राना को 1281 मत, सपा के जुग्गी लाल यादव को 1133 मत और आप उम्मीदवार इमरान अहमद को 767 मत मिले हैं। अभी तक 6061 मतों की गिनती हो चुकी है जिसमें 5866 मत वैध मिले हैं। 195 मत अवैध प्राप्त हुए हैं।

अयोध्या: खिरौनी में सपा को तीसरे राउंड में ही भारी बढ़त

सोहावल तहसील की नगर पंचायत खिरौनी सुचिता गंज में सपा उम्मीदवार ने तीन राउंड में ही भारी बढ़त बना ली है। सपा उम्मीदवार रेशमा भारती को अब तक 5183 मत  मिले हैं। जबकि भाजपा की कविता प्रियदर्शी को 2292 मत ही मिल सके हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी को 2891 वोटों से आगे चल रही हैं।

लखनऊ नगर निगम में वार्डों की स्थिति

- नगर पंचायत काकोरी के बस्ती राम कटरा वार्ड संख्या 12 से सभासद आरिफ 267 वोटो से विजयी।
- अमेठी के कजियाना वार्ड से सपा से शाहीन बानो विजयी घोषित।
- वार्ड संख्या 12 बस्तीराम कटरा से आरिफ लगातार तीसरी बार सभासद चुने गए । इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अमान को 84 वोटो से हराकर विजय घोषित हुए।
- इटौंजा से जीते सदस्य वार्ड एक रागिनी रावत निर्दलीय।
- कुंवर ज्योति प्रसाद से गौरी सावरिया 2400मतों से जीती। सपा की ज्योति सिंह को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- अंबेडकरनगर वार्ड से सपा के सुभाष चन्द्र 1109 मतों से जीते। भाजपा के संतोष धानुक को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- गोसाईंगंज के सरार करोरा वार्ड से भाजपा से सोनी विजयी।
- चरनजीत गांधी मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त नगर से जीती। कांग्रेस के सूर्य पाल सिंह को 2000 मतों से हराया।
- महोना से वार्ड दो कटरा मोहल्ला से बसपा की बुलबुल कनौजिया की जीत।
- वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी भाजपा प्रत्याशी सभासद कुसुमा देवी 882 मत मिले। कांति देवी को 510 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 372 मतों से विजयी हुई।
- वार्ड नंबर 15 चंद्रशेखर आजाद नगर निर्दलीय प्रत्याशी सारिका शुक्ला को 130 मत मिले।कांग्रेस प्रत्याशी को 86 मत मिले I निर्दलीय प्रत्याशी 44 वोटों से विजय हुई। 
- बीजेपी प्रत्याशी अतुल कुमार वार्ड नंबर 3 इंदिरा गांधी नगर 320 मत मिले I निर्दलीय प्रत्याशी महिंद्र को 277 मत मिले I भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार 43 वोटों से विजयी हुई।

सीतापुर के हरगांव से निर्दलीय गफ्फार खां जीते

सीतापुर जनपद की हरगांव नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खां को विजयी घोषित कर दिया गया है। वह लगातार दूसरी बार अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी दिव्या ओझा ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

अयोध्या: बीकापुर में भाजपा ने बनाई निर्णायक बढ़त
अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 201 मतों की निर्णायक बढ़त ले ली है। दूसरे स्थान पर बसपा के लालमणि निषाद और तीसरे स्थान पर सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव बने हुए हैं। हालांकि अभी परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, किंतु भाजपा प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

सीतापुर में मतगणना के दौरान हंगामा ,सपा भाजपा समर्थक भिड़े
नवीन गल्ला मंडी परिसर में सीतापुर नगर पालिका की मतगणना चल रही है। दोपहर बाद लगभग 3:15 बजे यहां सपा और भाजपा समर्थक आपस में भिड़ गए। अर्धसैनिक सुरक्षाबलों ने स्थिति को संभाला फिलहाल तनाव बना हुआ है।

अयोध्या: बीकापुर में 331 वोटों से जीती भाजपा

बीकापुर  नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी राकेश पांडे राना ने 2090 मत पाकर 331 मतों से जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे बसपा प्रत्याशी लालमणि निषाद को 1759 मत मिले हैं। तीसरे स्थान पर रहे सपा उम्मीदवार निवर्तमान चेयरमैन जुग्गीलाल यादव को 1565 मत मिले हैं। निर्वाचन अधिकारी सर्वेश कुमार पांडे ने दी जानकारी।

- गोंडा जिले के करनैलगंज में चार चरण की मतगणना पूरी हुई जिसमें सपा को 4423, भाजपा 6206 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1783 मतों से आगे है।

- तीन चरण के बाद सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले कुल मत।

नगर पालिका परिषद सुल्तानपुर: 3 राउंड के बाद कुल मिले प्रत्याशियों को मत
प्रवीन अग्रवाल - 9653
मोहर्रम अली    - 1040
रहमान उर्फ मानू - 2780
वरुण मिश्र        - 3974
शशांक पांडेय    - 128
श्वेतांग सिंह       -  895
संदीप शुक्ल     - 746
बसंत लाल बरनवाल - 48
संजय कुमार गुप्ता    - 81
संजय जायसवाल     - 27

सुल्तानपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल 5679 मतों से आगे।

गोंडा जिले के कटरा बाजार में तीसरे राउंड की मतगणना

भाजपा 413
सपा 439
जीप 427
सितारा 224
गदा 224
अनार 337

तीसरे राउंड की मतगणना का परिणाम
- भाजपा के अर्जुन तिवारी 983 सपा की शमा परवीन को 1319 निर्दल कमलेश सिंह को 1071 निर्दल निसार अहमद को 631, निर्दल राजेश पांडे को 1010 को मिले है।
- सपा प्रत्याशी शमा परवीन 248 वोट से आगे।

श्रावस्ती: नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ
नगर सरकार से भाजपा का पत्ता साफ हो गया। दोनों निकायों में भाजपा से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी काफी अंतरों से हार गए। यही नहीं भिनगा नगरपालिका बोर्ड में भाजपा अल्पमत में भी रहेगी। पच्चीय सदस्यों वाले इस बोर्ड में सपा के पांच, कांग्रेस के पांच, निर्दल आठ बसपा के तीन व भाजपा के भी तीन सभासद जीते हैं।

अयोध्या: नगर निगम के साथ 60 पार्षदों में से 27 भारतीय जनता पार्टी के

17 समाजवादी पार्टी के
10 निर्दल
3 बहुजन समाज पार्टी के
01 आम आदमी पार्टी
01 पीस पार्टी
01 रालोद प्रत्याशी विजयी घोषित

- अयोध्या के बीकापुर नगर पंचायत से भाजपा के राकेश पांडे राणा 331 वोट से चेयरमैन पद पर जीते, दूसरे नंबर पर रही बसपा, तीसरे पर सपा।

अमेठी गौरीगंज नगर पालिका में भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह की जीत

गौरीगंज के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह का दांव उलटा पड़ गया। शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की। घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह ने सपा प्रत्याशी तारा को 2119 मतों के बड़े अंतर से हराया। रश्मि को 7104 व तारा को 4985 मत मिले। निकाय चुनाव में जिले के साथ पूरे प्रदेश की निगाह गौरीगंज नगर पालिका परिषद के परिणामों पर टिकी थी।

शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे परिणाम घोषित होने के साथ ही लोगों में इस बात की चर्चा तेज हो गई कि चुनाव को लेकर सपा विधायक की ओर से चला गया दांव उलटा पड़ गया। गौरतलब होगा कि नपा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह व सपा के गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह में तलवारें खिंच गई थीं। चुनाव के दौरान जहां विधायक ने दीपक सिंह पर अपने समर्थकों को प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए वहीं दीपक पूरे मामले को फर्जी बताते रहे।

लखनऊ में जीते ये प्रत्याशी

- नगर निगम जोन 3 में आने वाले विवेकानंद पुरी वार्ड से भाजपा की नूपुर शंखधर चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड से भाजपा की प्रियंका चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जानकीपुरम प्रथम वार्ड से भाजपा की निशा तिवारी चुनाव जीतीं।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड  से भाजपा के मान सिंह यादव चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले कदम रसूल बाढ़ से सपा के मोहम्मद नदीम खान चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले महानगर वार्ड से भाजपा के प्रत्याशी हरिश्चंद्र लोधी चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले लाला लाजपत राय वार्ड से भाजपा के राघव राम तिवारी चुनाव जीते।
- नगर निगम जोन 3 में आने वाले जयशंकर प्रसाद वार्ड से भाजपा के स्वदेश सिंह जीते।

सुल्तानपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मिले कुल मत

नगर पालिका परिषद-सुल्तानपुर 4 राउंड के अपडेट बाद कुल मिले प्रत्याशियों को मत
प्रवीन अग्रवाल - 12294
मोहर्रम अली    - 1428
रहमान उर्फ मानू - 3801
वरुण मिश्र        - 5104
शशांक पांडेय    - 173
श्वेतांग सिंह       -  1105
संदीप शुक्ल     - 1019
बसंत लाल बरनवाल - 75
संजय कुमार गुप्ता    - 100
संजय जायसवाल     - 50
सुल्तानपुर नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी प्रवीण अग्रवाल 7190  मतों से आगे ।

अखिलेश यादव बोले, भाजपा की राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू

कर्नाटक का संदेश ये है कि भाजपा की नकारात्मक, सांप्रदायिक, भ्रष्टाचारी, अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे, झूठे प्रचारवाली, व्यक्तिवादी राजनीति का ‘अंतकाल’ शुरू हो गया है। ये नये सकारात्मक भारत का महंगाई, बेरोज़गारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्त जनादेश है।
 

लखनऊ नगर निगम में वार्डों की स्थिति

- नगर पंचायत काकोरी के बस्ती राम कटरा वार्ड संख्या 12 से सभासद आरिफ 267 वोटो से विजयी।
- अमेठी के कजियाना वार्ड से सपा से शाहीन बानो विजयी घोषित।
- वार्ड संख्या 12 बस्तीराम कटरा से आरिफ लगातार तीसरी बार सभासद चुने गए । इन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी अमान को 84 वोटो से हराकर विजय घोषित हुए।
- इटौंजा से जीते सदस्य वार्ड एक रागिनी रावत निर्दलीय।
- कुंवर ज्योति प्रसाद से गौरी सावरिया 2400मतों से जीती। सपा की ज्योति सिंह को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- अंबेडकरनगर वार्ड से सपा के सुभाष चन्द्र 1109 मतों से जीते। भाजपा के संतोष धानुक को हराया।
- नगर पंचायत काकोरी के वार्ड नंबर 2 फुलवारी वार्ड से गीता उर्फ बेबी ने जीत दर्ज की।
- गोसाईंगंज के सरार करोरा वार्ड से भाजपा से सोनी विजयी।
- चरनजीत गांधी मोतीलाल नेहरू नगर चंद्रभानु गुप्त नगर से जीती। कांग्रेस के सूर्य पाल सिंह को 2000 मतों से हराया।
- महोना से वार्ड दो कटरा मोहल्ला से बसपा की बुलबुल कनौजिया की जीत।
- वार्ड नंबर 1 महात्मा गांधी भाजपा प्रत्याशी सभासद कुसुमा देवी 882 मत मिले। कांति देवी को 510 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 372 मतों से विजयी हुई।
- वार्ड नंबर 15 चंद्रशेखर आजाद नगर निर्दलीय प्रत्याशी सारिका शुक्ला को 130 मत मिले।कांग्रेस प्रत्याशी को 86 मत मिले। निर्दलीय प्रत्याशी 44 वोटों से विजय हुई। 
- बीजेपी प्रत्याशी अतुल कुमार वार्ड नंबर 3 इंदिरा गांधी नगर 320 मत मिले । निर्दलीय प्रत्याशी महिंद्र को 277 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी अतुल कुमार 43 वोटों से विजयी हुई।

सुल्तानपुर: कादीपुर में भाजपा के आनंद जायसवाल ने अध्यक्ष पर दर्ज की जीत

पैंतीस वर्षों में पहली बार कादीपुर नगर पंचायत में कमल खिला है। भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुराज सिंह को 72 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया है। प्रथम राउंड से लेकर चार राउंड की मतगणना तक निर्दलीय प्रत्याशी प्रभुराज सिंह आगे चलते रहे। अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी आनंद जायसवाल ने बाजी मार ली।

भाजपा प्रत्याशी को कुल 2198 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रभुराज सिंह को 2126 मत मिले। इस प्रकार आनंद जायसवाल 72 मतों से विजेता घोषित किए गए। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कपिल मुनि को 148 मत व आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जय बहादुर सिंह को 46 मतों पर संतोष करना पड़ा। कुल 74 मत अवैध घोषित किए गए और चार मत नोटा के रहे।

भाजपा प्रत्याशी आनंद जयसवाल ने मतदाताओं को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र एवम प्रदेश में भाजपा की सरकार है। नगर पंचायत में भी भाजपा की सरकार बन गई है। जिससे विधायक एवं सांसद से मिलकर नगर पंचायत के लिए अधिक से अधिक बजट लाकर रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करूंगा। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के वोट रूपी कर्ज को विकास के रूप में अदा करूंगा।

सुल्तानपुर: री काउंटिंग के बाद भी बीएसपी की रूबीना बनी विजेता

सुल्तानपुर जिले के कोइरीपुर नगर पंचायत में बीएसपी प्रत्याशी रूबीना बानो शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशी पर बढ़त बनाए हुई थी। मतगणना पूरी होने के बाद वह विजेता घोषित की गई तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने रीकाउंटिंग के लिए दबाव बनाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद वीडियोग्राफी के बीच री काउंटिंग की गई। जिसमें कोइरीपुर से बसपा की चेयरमैन प्रत्याशी रूबीना बानो 2152 वोट पाकर विजेता बनी। निकटतम प्रतिद्वंदी बीजेपी की सीमा साहू 2084 वोट पाकर 68 वोटो से हार गई।
विज्ञापन

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना अपडेट

जनपद - गोण्डा 
नगर पालिका परिषद - गोण्डा
पद- अध्यक्ष
लक्ष्मी (भाजपा)  - 15362
उजमा राशिद (सपा) - 18805
पूनम (बसपा) - 829
संध्या निर्दलीय-  13849
नोटा- 146
अवैध - 1685
सपा प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष उज़्मा राशिद 3443 मतों से विजयी घोषित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें