डीएम व एडीएम के आदेश पर सीओ सिटी/मेला भारी पड़ रहे हैं। डीएम की अध्यक्षता वाली मेला समिति के आदेश से मेले के ठेले-हॉकर से वसूली करने गए राजस्व विभाग के अमीनों की टीम को मेला पुलिस ने सीओ सिटी का आदेश बताकर रोक दिया। इससे भड़के संग्रह अमीनों ने मामले की शिकायत डीएम से कर सीओ पर कार्य में बेजा हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए वसूली प्रक्रिया का बहिष्कार कर दिया।
मेला क्षेत्र में किराया वसूली के लिए डीएम व एडीएम के निर्देश पर संग्रह अमीनों की टीम लगाई गई है। आरोप है कि इस वसूली को सीओ सिटी/मेला श्रीपाल ने अवैध करार देते हुए दुकानदारों से कह दिया कि अमीनों को पैसा न दे। गुरुवार को रेंट प्रभारी टीम के साथ वसूली के लिए निकले, तो सीओ ने वसूली बंद कराने के लिए मेला पुलिस भेज दी। रेंट प्रभारी सर्वजीत ने बताया कि पुलिस का एडीएम का आदेश दिखाने के बाद भी पुलिस ने सीओ का हवाला देकर कार्य बाधित रखा।