बाराबंकी के 22 वर्षीय युवक का शव एक पेड़ से लटका मिला। वह पिता से विवाद के बाद शनिवार को घर से चला गया था। मां की मौत के बाद वह खुद मजदूरी करके अपने दो छोटे भाइयों का भरण-पोषण कर रहा था। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
यूपी के बाराबंकी में हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के इसरीगंज निवासी दिलीप कुमार (22) का शव प्रतापगढ़ के कुंडा क्षेत्र में एक पेड़ से लटका मिला। वह लखनऊ में मजदूरी करता था और शनिवार को घर आया था। ग्रामीणों के अनुसार, पिता से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह घर से चला गया था। प्रतापगढ़ पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी, तब पता चला।
विज्ञापन
बताया गया कि दिलीप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां की मृत्यु के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। इसके बाद दिलीप मजदूरी करके अपने दोनों छोटे भाइयों का भरण-पोषण कर रहा था।
पुलिस की जांच जारी
ग्रामीणों की सूचना पर पोखरा चौकी पुलिस ने मृतक के पिता से पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ समीर सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ पुलिस से संपर्क कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।