फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बोटिंग करते समय तालाब में पलटी नाव, दो युवक डूबे; गोताखोर कर रहे तलाश

Thu, 04 Sep 2025 07:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी में तालाब में बोटिंग करते समय नाव पलट गई। हादसे में दो युवक पानी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश करा रही है। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस, जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्य़ूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बाराबंकी में गुरुवार की शाम करीब 4.45 बजे तालाब में बोटिंग कर रहे दो युवक नाव पलटने से पानी में डूब गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है। 

विज्ञापन


घटना देवा कोतवाली क्षेत्र के टेराकला गांव की है। पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अंश प्रजापति (18) और मोहम्मद आरिफ (22) तालाब में नाव चला रहे थे। अचानक नाव असंतुलित होकर पलट गई। इससे दोनों युवक पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन, तब तक दोनों युवक गहरे पानी में जा चुके थे।

गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है। बताया गया कि अंश 12वीं का छात्र था। लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। मोहम्मद आरिफ अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक घंटे से युवकों की तलाश चल रही है, अभी सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें