फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में सक्रिय गिरोह को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब एक बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश सुनील लोनिया गोली लगने से घायल हो गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक स्वाट और फतेहपुर पुलिस ने सिहाली मार्ग पर घेराबंदी की तो बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस, चोरी की नगदी और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


सुनील लोनिया पर एक दर्जन से ज़्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से इलाके में सक्रिय गिरोह को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें