फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: 23 लाख मतदाताओं का बीएलओ करेंगे सत्यापन

Fri, 31 Oct 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जिले में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जिले के 23.31 लाख मतदाताओं का घर-घर जाकर बीएलओ सत्यापन करेंगे और वर्ष-2003 की मतदाता सूची से इसका मिलान करेंगे।
विज्ञापन

2025 की अंतिम मतदाता सूची के अनुसार जिले में वर्तमान में 23 लाख 31 हजार 966 मतदाता हैं। जबकि 2003 में कितने मतदाता थे इसका आंकड़ा विभाग के पास नहीं है। हालांकि 2003 की मतदाता सूची सभी 2614 बीएलओ को उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि बुधवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठक हो चुकी है। सभी बीएलओ को मतदाता सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। बीएलओ चार नवंबर से चार दिसंबर तक मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य करेंगे। नौ दिसंबर को आलेख्य प्रकाशन के बाद सात फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जितने भी मतदाताओं के नाम सूची में हैं उनके नामों का मिलान वर्ष- 2003 की मतदाता सूची से किया जाएगा। जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं होगा। उसे दिए गए 13 दस्तावेजों में से जन्मतिथि और जन्म स्थान से संबंधित दस्तावेज पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें