फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: यूपी व बिहार के बीच होंगी पांच रेलवे लाइन, बाराबंकी से शुरु होगा ट्रैक

Fri, 31 Oct 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। रेलवे यूपी व बिहार के बीच पांच रेलवे लाइनों का नेटवर्क तैयार करने जा रहा है। बाराबंकी रेलवे स्टेशन से बिहार के छपरा तक तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का काम जारी है जबकि चौथी का डीपीआर तैयार हो चुका है। इस रेलमार्ग को हाई डेंसिटी रूट घोषित करते हुए अब रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे से इसका प्रस्ताव मांगा है। जल्द ही सर्वे पूरा करके बोर्ड को प्रस्ताव दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, बाराबंकी से छपरा तक का करीब 425 किमी लंबा ट्रैक ही पूर्वोत्तर रेलवे का प्रमुख रेलमार्ग है। इस मार्ग के बीच सीतापुर की ओर से आने वाली लाइन भी बुढ़वल से जुड़ जाती है। गोरखपुर से होते हुए छपरा तक कई लाइनें इसमें मिलती है। 24 घंटे में 150 से अधिक ट्रेनों का संचालन इस मार्ग पर होता है। गत दिनों में वंदे भारत व हाल ही में अमृत भारत प्रीमियम ट्रेनों का संचालन भी इस मार्ग पर प्रारंभ हुआ है। बढ़ते दबाव को लेकर ही वर्तमान में बाराबंकी के बुढ़वल से करनैलगंज तक व कुसम्ही से गोरखपुर कैंट और तीसरी लाइन पर ट्रेनें दौड़ रही हैं। बाकी सेक्शन में ट्रैक बिछाने और सिग्नलिंग कार्य जारी है। चौथी का डीपीआर हो चुका है। छपरा से बाराबंकी तक तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जबकि चौथी लाइन का डीपीआर बन चुका है। इसी बीच रेलवे ने सर्वे में पाया कि ट्रेनों की संख्या ट्रैक क्षमता से दोगुनी हैं। रेल घनत्व को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने इस रूट पर पांचवीं लाइन की योजना तैयार की जा रही है।

बाराबंकी से लखनऊ के बीच चार लाइनें जल्द
बाराबंकी से लखनऊ के बीच पहले से दो लाइनें संचालित हैं, जबकि दो नई लाइनें निर्माणाधीन हैं। कुछ महीनों में इसके पूरा होने के बाद यह खंड चार लाइनों वाला हो जाएगा। इससे बाराबंकी से लखनऊ तक का रेल संचालन बेहद सुगम हो जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार पांचवीं लाइन बनने के बाद इस रूट पर डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों का परिचालन बिना रुकावट हो सकेगा।
विज्ञापन


बिना रुकावट होगा ट्रेनों का परिचालन
पांचवीं लाइन बनने के बाद इस रूट पर डेढ़ सौ से अधिक ट्रेनों का परिचालन बिना रुकावट संभव हो सकेगा। इससे न केवल यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी, बल्कि मालगाड़ियों को भी बिना रोके आसानी से चलाया जा सकेगा।
विज्ञापन

- पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ, पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें