फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाराबंकी। भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने हाथरस कांड पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब लड़की अपनी मां के साथ खेतों में घास काटने गई थी। तो मां को छोड़कर बाजरे के सूखे खेत में कैसे चली गई। लड़कियों के साथ जब घटना होती है तो वह गन्ने, अरहर व बाजरे के खेत में ही क्यों दिखती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो बीते शनिवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने हाथरस की पीड़िता को ही जिम्मेदार ठहराते हुए उसके चरित्र पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लड़की जब अपनी मां के साथ खेतों में घास काटने गयी थी तो वह मां को छोड़कर बाजरे के सूखे खेत में क्या करने चली गई।
उन्होंने कहा कि सवाल उठाने का यह मतलब नहीं है कि वे दोषियों को क्लीन चिट दे रहे हैं। लड़की का आरोपी के साथ प्रेम प्रसंग था, यह पहले ही सिद्ध हो चुका है। यह लड़कियों का चारित्रिक पतन है। भाजपा नेता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें वह लड़की सती सावित्री लगती है तो उसकी अस्थियां लेकर पूरे देश में छिड़क दें और मंदिर बनवा दें। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी अपील की कि बेतहाशा पैसा और सुविधाएं उनके परिवार को क्यों दी जा रही हैं जबकि यह पैसा जनता की गाढ़ी कमाई का है।
विज्ञापन

दर्ज हो चुका है केस
भाजपा नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव बीते नगर पालिका परिषद के चुनाव के समय भी विवादित भाषण देकर चर्चा में आए थे। इसके बाद इनके खिलाफ शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया था। विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कई ऐसे बयान दिए थे, जो विवादों में रहे थे। अब एक बार फिर अपने बयान से वह चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें