फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाइक फिसल कर वाहन से टकराई, अधेड़ की मौत

Wed, 25 Dec 2024 07:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना कुर्सी क्षेत्र में मंगलवार को बूंदाबांदी के दौरान सड़क पर हुए कीचड़ में फिसली बाइक मैजिक वाहन से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि दूसरा सवार गंभीर घायल हो गया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम व्याप्त है।
विज्ञापन

बड्डूपुर थाना क्षेत्र के बुढ़ना गांव निवासी दयाराम (55) कुर्सी थाना क्षेत्र के उमरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। मंगलवार सुबह गांव के ही सिराज (35) के साथ बाइक पर सवार होकर फैक्टरी जा रहे थे। लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर दारापुर चौराहे के निकट बाइक सड़क पर फैले कीचड़ में फिसल कर सामने से आ रहे मैजिक वाहन से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी देवा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दयाराम को मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन करने वाले डंपर लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर फर्राटा भरते हैं। इन डंपरों से मिट्टी सड़क पर गिर जाती है। मंगलवार को बूंदाबांदी होने से सड़क पर फैली मिट्टी से कीचड़ हो गया।

अतुल दीक्षित।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें